{"_id":"6ae9f5b76f7530760108f7e0","slug":"the-first-fully-printed-invitation-card-was-offered-at-chulkana-dham-inviting-baba-shyam-to-the-procession-panipat-news-c-244-1-pnp1007-167081-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चुलकाना धाम में पूर्ण रूप से मुद्रित पहला कार्ड अर्पित कर बाबा श्याम को दिया शोभायात्रा का निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चुलकाना धाम में पूर्ण रूप से मुद्रित पहला कार्ड अर्पित कर बाबा श्याम को दिया शोभायात्रा का निमंत्रण
विज्ञापन
-खाटू धाम में प्रथम पृष्ठ अर्पित करने के बाद सिद्ध पीठ में चढ़ाई निमंत्रण पुस्तिका
-14 नवंबर को मॉडल टाउन में निकलेगी चतुर्थ श्री श्याम शाही शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। श्री श्याम पाटोत्सव पर 14 नवंबर को मॉडल टाउन में निकाली जाने वाली चतुर्थ श्री श्याम शाही शोभायात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। दो दिन पूर्व खाटू धाम (राजस्थान) में निमंत्रण पत्र का प्रथम पृष्ठ अर्पित करने के उपरांत मंगलवार को संस्था के पदाधिकारियों व सेवादारों ने ऐतिहासिक सिद्ध पीठ चुलकाना धाम पहुंचकर पूर्ण रूप से मुद्रित पहली निमंत्रण पुस्तिका बाबा श्याम के श्री चरणों में श्रद्धापूर्वक अर्पित की।
संस्था के सदस्यों ने बाबा श्याम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्हें 14 नवंबर को मॉडल टाउन में आयोजित होने वाली अलौकिक शोभायात्रा में मुख्यातिथि के रूप में पधारने और समस्त भक्तों को आशीर्वाद देने का निमंत्रण दिया।
संस्था के संस्थापक आशु दुआ ने बताया कि इस वर्ष की शाही शोभायात्रा में भारत का मशहूर जेईए बैंड, दक्षिण भारत की अद्भुत व अलौकिक झांकियां, 21 भक्तों को श्याम खजाने का वितरण किया जाएगा। इस पावन अवसर पर प्रेम चुघ, वरुण तायल, पंकज दुआ, सुनंद शर्मा, विपिन अरोड़ा, तेजबीर सिंह, हितेश गुगलानी, ललित कुमार, सुरेश आहूजा, राजीव बाठला, अभिषेक मक्कड़ और ईश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
29