फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, police, Service, Noida

नोएडा के दो अधिकारियों पर ठगी का मुकदमा

Sat, 24 May 2014 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 24 May 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
panipat, police, Service, Noida
थाना शहर पुलिस ने नोएडा सेक्टर-56 सी आपातकालीन भवन के सह सचिव समेत दो अधिकारियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


इन पर पानीपत के एक व्यक्ति ने लड़की को नौकरी दिलाने के नाम पर 40,300 रुपये ठगने का आरोप लगाया है। थाना शहर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुटानी रोड निवासी दोजीराम ने थाना शहर पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि 14 नवंबर को अंबाला कैंट में विकलांग मेला लगाया गया था। यहां पर विकलांगों को नौकरी दिलवाने के नाम पर उनके डाक्यूमेंट जमा कराए थे।

उसने अपनी लड़की के सभी डाक्यूमेंट जमा करा दिए। यहां पर उक्त लोगों ने उसकी लड़की को सरकारी या प्राइवेट नौकरी दिलाने की बात कही थी।

14 अप्रैल 2014 को डाक से उसके पास नौकरी के फार्म आ गए, जो नेशनल एमरजेंसी टेलीफोन सर्विस के कागज थे। उनमें ज्वाइलिंग लेटर और फोन नंबर भी मिला।

उनको पेपर मिलते ही दिए गए फोन नंबर पर संपर्क करना था और 24 घंटे तक 13,300 रुपये जमा कराने की हिदायत दी थी।

उन्होंने मोबाइल पर मैसेज कर पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक का खाता नंबर दे दिया। वह पंजाब नेशनल बैंक में पैसे जमा कराने गया तो उसको दोपहर बाद पैसे जमा कराने की बात कही।
विज्ञापन


उसने 15 अप्रैल को यूनियन बैंक में 13,300 रुपये जमा कराए। वहां से दूसरे दिन फोन आया और एग्रीमेंट के 22,500 रुपये जमा कराने की कही। उसने 16 अप्रैल को यह राशि बैंक में जमा करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास 18 अप्रैल को फोन आया और तफ्तीश करने आने की कही। इसका खर्च 4500 रुपये आने की कही और यह राशि भी अकाउंट में जमा करा ली।

उसने आरोप लगाया कि 23 अप्रैल को ट्रेनिंग पर ले जाने आने की कही थी, लेकिन उनके पास कोई भी नहीं आया। वे इंतजार करने के बाद उक्त पते पर पहुंचे। वहां पर इस नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं मिला।


उसने आपातकालीन भवन सेक्टर 56-सी नोएडा के सह सचिव व एक अन्य अधिकारी पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए। उसकी शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed