Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees thronged to celebrate Shyam Babas birth anniversary; Chulkana Dham resonated with chants.

Panipat News: श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा चुलकाना धाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronged to celebrate Shyam Babas birth anniversary; Chulkana Dham resonated with chants.
श्याम जन्मोत्सव पर श्याम बाबा के दर्शन करने को उमड़े भक्त। संवाद - फोटो : Archive
आधी रात से ही दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे श्रद्धालु, केक काटकर लगाया 56 भोग; 50 किलोमीटर दूर से पैदल निशान लेकर पहुंचे भक्त
विज्ञापन

-दिनभर चलते रहे भंडारे और भव्य मेले में महिलाओं व बच्चों ने की खरीदारी

संवाद न्यूज एजेंसी

समालखा। चुलकाना धाम में शुक्रवार को श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर श्रद्धा और आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला। देशभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में माथा टेका। इस दौरान केक काटकर बाबा को 56 भोग अर्पित किया गया। रथ यात्राओं और भक्तों के जयकारों से पूरा धाम दिनभर गुंजायमान रहा।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, सरपंच सतीश छौक्कर, भाजपा मीडिया प्रभारी सोनू शर्मा छदिया और पुजारी परिवार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बाबा के चरणों में केक काटा और 56 भोग अर्पित किया।
विज्ञापन

जन्मोत्सव के लिएश्रद्धालुओं में इतना उत्साह था कि वीरवार रात 12 बजे से ही मंदिर के बाहर भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। रातभर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में आतिशबाजी होती रही। सुबह होते-होते दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से श्याम भक्त रथ यात्राएं लेकर चुलकाना धाम पहुंचे। वहीं, करीब 50 किलोमीटर दूर से बच्चे, महिलाएं और पुरुष पैदल निशान यात्रा लेकर बाबा के दरबार में पहुंचे। दिनभर मंदिर परिसर में ''शीश के दानी'' और ''हारे के सहारे बाबा श्याम हमारे'' के जयकारे गूंजते रहे।

भाजपा मीडिया प्रभारी सोनू शर्मा छदिया ने बताया कि मान्यता के अनुसार करीब पांच हजार वर्ष पहले चुलकाना धाम में श्री श्याम बाबा की पूजा-अर्चना शुरू हुई थी। समय के साथ बाबा श्याम की महिमा देशभर ही नहीं, बल्कि विदेशों तक पहुंच गई। उन्होंने कहा कि चुलकाना धाम को विश्वभर में श्री श्याम बाबा के प्रथम स्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है।

जन्मोत्सव पर मंदिर के आसपास विभिन्न संस्थाओं और श्रद्धालुओं की ओर से दिनभर भंडारे लगाए गए। श्री श्याम रसोई की ओर से 56 भोग का विशेष भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्त छोटे-बड़े केक लेकर पहुंचे और बाबा को भोग लगाकर अपनी श्रद्धा प्रकट की।

इस अवसर पर धाम में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया। महिलाओं और बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की और झूलों का आनंद लिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था संभाली और आवागमन सुचारु बनाए रखा।

श्याम जन्मोत्सव पर श्याम बाबा के दर्शन करने को उमड़े भक्त। संवाद

श्याम जन्मोत्सव पर श्याम बाबा के दर्शन करने को उमड़े भक्त। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed