Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Along with success

जीवन में सफलता के साथ संस्कार भी जरूरी : स्वामी सच्चिदानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Along with success
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल व आर्य बाल भारती स्कूल में शुक्रवार को वैदिक परिवार ने संस्कारशाला कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री के भाई हरपाल ढांडा और मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता स्वामी सच्चिदानंद शामिल हुए।
स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि किसी व्यक्ति की महानता का मूल्यांकन उसकी बड़ी गाड़ी, बड़े बंगले, अधिक जमीन-जायदाद या कारखानों से नहीं किया जा सकता। व्यक्ति वास्तव में बड़ा तभी बनता है, जब उसके जीवन में अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्य, विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बहुत पढ़ा-लिखा है, लेकिन उसके जीवन में संस्कार नहीं हैं तो उसकी शिक्षा समाज के लिए उपयोगी न होकर विनाशकारी भी बन सकती है। आज भ्रष्टाचार में शिक्षित लोगों की संलिप्तता, पढ़े लिखे लोगों के माता-पिता का वृद्धाश्रमों में रहना और आतंकवाद जैसी गतिविधियों में पढ़े-लिखे लोगों का शामिल होना इस बात की तरफ संकेत करता है कि केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। शिक्षा के साथ संस्कारों का होना भी उतना ही आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन अपनाने की प्रेरणा दी और कहा कि अपनी दिनचर्या निर्धारित करें, सुबह जल्दी उठें और रात को जल्दी सोएं। सुबह उठकर सबसे पहले ईश्वर को प्रणाम करें। अपनी बुद्धि और एकाग्रता के विकास के लिए प्रतिदिन कम से कम 51 बार गायत्री मंत्र का जाप करें। माता-पिता और गुरुजनों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें तथा अपने माता-पिता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें।

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि जीवन में महान बनने का संकल्प लें, ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करें और माता-पिता को अपना सबसे अच्छा मित्र बनाएं। अपने मन की प्रत्येक बात उनसे साझा करें, ताकि परिवार में विश्वास, संवाद और संस्कारों का वातावरण बना रहे। स्कूल के प्रधान रणदीप कादयान ने वैदिक परिवार की संस्कार शाला कार्यक्रम की सराहना की और इसे समय की जरूरत बताया।
मंच संचालन मोनिका दूहन ने किया। इस अवसर पर डॉ. राजबीर आर्य, अशोक अरोड़ा, प्रिंसिपल नरेंद्र मान व आशीष दूहन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed