फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat Police recovered 25 kg of ganja

Panipat: गांजे की खेप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दिल्ली से पकड़ी महिला, उड़ीसा से आया था नशे का सामान

Mon, 26 May 2025 06:06 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 26 May 2025 06:06 PM IST
सार

पानीपत पुलिस ने गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है जिसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 25 किलो 640 ग्राम गांजा बरामद किया है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Panipat Police recovered 25 kg of ganja
पुलिस ने गांजे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीआईए-2 की टीम ने रविवार शाम को चांदनी बाग थाना क्षेत्र के उझा मोड़ से एक नशा तस्कर को 25 किलो 640 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली की शालीमार बाग कॉलोनी से गांजा खरीदकर लाया था। पुलिस ने दबिश देकर गांजा की सप्लाई करने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता

सीआईए-2 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि रविवार शाम को पुलिस की टीम चौटाला रोड पर गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली कि एक नशा तस्कर उझा मोड़ पर गांजे की सप्लाई करने के लिए खड़ा है। टीम ने तुरंत ही दबिश देकर संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। जिसकी पहचान गंगापुरी रोड कटारिया कॉलोनी निवासी सागर के रूप में हुई। पुसिल ने आरोपी के कब्जे से 25 किलो 640 ग्राम गांजा बरामद किया। 

विज्ञापन




ढाई लाख रुपये में खरीदा था गांजा 

इसके बाद उसके खिलाफ थाना चांदनीबाग में केस दर्ज किया गया। साथ ही गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली शालीमार बाग इंद्रा कॉलोनी में झुग्गी में रहने वाली महिला हेमा से 2.50 लाख रुपये में गांजा खरीदकर लाया था। इसके लिए 10 हजार रुपये नकद दिए थे और बाकी पैसे गांजा बिक्री के बाद देना तय हुआ था।

महिला तस्कर दिल्ली से गिरफ्तार 

पूछताछ के बाद सीआईए-2 की एक टीम को दिल्ली भेजा गया। टीम ने दिल्ली के जहांगीरपुरी से आरोपी महिला हेमा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हेमा ने बताया कि उसने गांजा कुछ दिन पहले उड़ीसा के एक युवक से खरीदा था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: बहादुरगढ़: कनक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान, काम में जुटा दमकल विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed