फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news

डेंगू : एक गर्भवती की मौत, 39 घरों में लार्वा

Sat, 19 Sep 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Sat, 19 Sep 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के दावों के बीच डेंगू का डंक तेज हो गया है। शहर की गंगाराम कॉलोनी में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


वह पिछले दो-तीन दिन से काबड़ी रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन थी। वहीं शहर समेत जिले में आधा दर्जन मरीज डेंगू के पॉजिटिव मिले हैं।

इनमें से एक को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है और कई का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने इन सबके बीच किसी तरह से न घबराने की बात कही है।

शहर की गंगाराम कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय गुंजन की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेने की बात रखी और पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए। गंगाराम कॉलोनी निवासी अंजनी ने बताया कि वह एक फैक्ट्री में काम करता है और दो-तीन दिन पहले उसकी पत्नी गुंजन की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


उसने उसको काबड़ी रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया। अस्पताल संचालक डॉक्टर ने उसको पीलिया होना बताया, लेकिन दूसरी बीमारी के बारे में साफ नहीं बताया। उसने बताया कि शुक्रवार को अस्पताल संचालक डॉक्टर ने उसकी पत्नी को सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उसको लेकर सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा। डॉक्टरों ने यहां पर उसको मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मांग अनुसार कार्रवाई कर शव सौंप दिया।

डेंगू का असर दिनोंदिन बढ़ने लगा है और शुक्रवार को शहर समेत जिले में आधा दर्जन पॉजिटिव मामले आए। एक डेंगू पीड़ित को सिविल अस्पताल में दाखिल किया। सिविल अस्पताल दोपहर तक करीब छह मरीज बुखार से पीड़ित पहुंचे। इनमें से कई के प्लेटलेट्स 35 हजार तक मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी के बाद भी कई प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू की जांच के नाम पर मरीजों को लूटा जा रहा है। शहर की बिशनस्वरूप कॉलोनी निवासी कन्हैया ने इसका खुलासा किया। वह डेंगू से पीड़ित है और सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।

कन्हैया ने बताया कि उसको एक सप्ताह से बुखार चल रहा है। वह मॉडल टाउन स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में गया। यहां पर डेंगू टेस्ट कराने के लिए एक हजार रुपये मांगे। इसके अलावा एक व्यक्ति ने एक यूनिट खून देने की बात कही।

वह इतने ज्यादा पैसे देने की स्थिति में नहीं था। वह वहां से सीधा सिविल अस्पताल में आ गया। यहां पर उसको डेंगू बताया है और उसका उपचार शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को दोपहर के वक्त तेज बारिश हुई। इस मौसम में बारिश का होना डेंगू को बढ़ावा देने का वाला साबित हो सकता है। विशेषज्ञों की माने तो डेंगू का मच्छर ठहरे हुए पानी में होता है और अब डेंगू का खतरा बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू का लार्वा पाए जाने वाले लोगों पर भी सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है और 39 लोगों को डेंगू के लार्वा मिलने पर नोटिस दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लाइन पार मॉडल की तरफ वीवर्स कॉलोनी से कच्चा कैंप तक जांच की। यहां 39 मकानों, दुकान व प्रतिष्ठानों में डेंगू का लार्वा मिला।


स्वास्थ्य विभाग उक्त लोगों द्वारा नोटिस के जवाब न देने पर दो सौ से दो हजार रुपये तक का जुर्माना लगा सकता है।
 
रेडक्रॉस में सैंपल जांचने का काम तेज कर दिया है और यहां पर 25 और सैंपल जांच को लगाए हैं। इससे पहले मॉडल टाउन स्थित विभिन्न अस्पतालों में दाखिल 27 मरीजों के सैंपल लिए थे। इन सैंपलों की भी जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed