{"_id":"d068ffe2056afee5e7e1571bdf8ded1b","slug":"panipat-news-hindi-news-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के लिए मिला न्याय, पति पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के लिए मिला न्याय, पति पर कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
Updated Wed, 16 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस ने समालखा निवासी पूजा की दो माह की बच्ची को यमुना में डुबोने के मामले में एक्शन लिया है। डीएसपी विद्यावती ने महिला की तकलीफ जानी और कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
डीएसपी ने मामले की अनदेखी करने वाली महिला पुलिसकर्मी को गंभीरता से काम करने की सलाह दी और किसी तरह के बड़े मामले की पूरी जानकारी देने के आदेश दिए।
डीएसपी विद्यावती ने कहा कि महिला पूजा ने बताया कि उसके पति रामचंद्र ने गत दिनों उसकी दो माह की बच्ची को यमुना में डुबो दिया था और उसके चिल्लाने और कुछ लोगों के आने पर फरार हो गया था।
उसने अपने पति रामचंद्र पर मायका से अपना हिस्से के रूप में पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।
अमर उजाला माई सिटी ने समालखा निवासी पूजा के मामले को माई सिटी के अंक में प्रमुखता से उठाया। महिला थाने में सुनवाई नहीं होने की बात सामने आई थी। डीएसपी विद्यावती ने पुलिसकर्मी से जानकारी ली और इस तरह की अनदेखी भविष्य में न करने की हिदायत दी।