{"_id":"876a993d4f830bbf30f7d9609a554922","slug":"panipat-news-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतार का हत्यारोपी गिरफ्त में, दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतार का हत्यारोपी गिरफ्त में, दूसरा फरार
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sun, 02 Aug 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव शहरमालपुर शुक्रवार की रात पशु बाड़े में सोते समय करतार सिंह की ईंट मारकर की गई हत्या मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
इसकी धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम छापामारी कर रही है। बापौली थाना प्रभारी सुमित कुमार ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को गांव शहरमालपुर में किसी व्यक्ति का शव चारपाई पर पड़े होने की सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने जब वहां पर जाकर देगा तो एक चारपाई पर करतार सिंह का शव था। इस पर ईंटों से वार कर चेहरे को कुचलने का प्रयास किया था। उसकी चारपाई आसपास ईंटों के टुकड़े भी बिखरे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के बेटे मोहन की शिकायत पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मोहन ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उसके पिता की किसी बात के लिए दो युवकों गुलाब सिंह और जयकुमार उर्फ जाकिर के साथ कहासुनी हो गई थी।
मामला धक्का मुक्की तक पहुंचने पर आसपास के लोगों ने उन्हें शांत कर अपने अपने घर भेज दिया है। पुलिस ने मोहन की शिकायत पर उन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी थी।
पुलिस को दोनो आरोपियों में से एक जयकुमार के बिहोली अड्डा के पास होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने उसी वक्त छापामारी कर जयकुमार को गिरफ्तार कर लिया है।