Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat-Nagina National Highway slipped due to flood water

Panipat News: पानीपत-नगीना नेशनल हाईवे बाढ़ के पानी से खिसका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Panipat-Nagina National Highway slipped due to flood water
सनौली (पानीपत)। छह माह पहले बना सिवाह (पानीपत)-नगीना हाईवे बाढ़ के पानी में कुछ खिसक गया है। नेशनल हाईवे 709 एडी में कई जगह दरारें आ गईं हैं। सनौली गोशाला में दो स्थानों पर हाईवे खिसका है। दरार 30 से 40 फुट लंबी है। यहां बड़ा हादसा होने का भय बना हुआ है। टोल कंपनी ने फिलहाल संकेतक लगा दिए हैं। यमुना में बाढ़ का खतरा कम होने पर इसकी मरम्मत की जाएगी । इस हाईवे के निर्माण पर 3025 करोड़ का खर्च आया था।
विज्ञापन

यमुना के तटीय क्षेत्रों में बाढ़ के कारण पांच-सात किलोमीटर तक पानी भरा हुआ है। हाईवे के दोनों और पानी जमा है। इससे हाईवे के नीचे की मिट्टी खिसक रही है। हाईवे भी पानी के प्रभाव से अपनी जगह छोड़ रहा है। हाईवे में दरारें आ चुकी है। ऐसे में प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने टोल कंपनी को हाईवे का निरीक्षण करने व जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण कंपनी पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि छह माह पहले बने हाईवे का खिसकना बड़े सवाल खड़े कर रहा है। इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। तामशाबाद और नवादा आर के पास यमुना का तट टूटने के बाद कई गांवों के खेतों से होकर पानी बुधवार को नेशनल हाईवे के साथ लग गया था। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे के नीचे पुलिया को खोलकर पानी को आगे जाने का रास्ता दे दिया था। इसके बाद भी बृहस्पतिवार को नेशनल हाईवे कई जगह से धंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed