{"_id":"99fce6fcceeec8f36a482b0073c5ac2b","slug":"panipat-manana-museum-textiles-exibition-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाना में बनेगा म्यूजियम और टेक्सटाइल एग्जीबिशन हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाना में बनेगा म्यूजियम और टेक्सटाइल एग्जीबिशन हाउस
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 08 May 2014 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत जिले के गांव मनाना में जीटी रोड पर पांच एकड़ जमीन में लाइट एंड साउंड सिस्टम के साथ एक म्यूजियम और टेक्सटाइल एग्जीबिशन हाउस बनाया जाएगा। इसके अलावा औद्योगिक इकाइयों की हर संभव समस्या का समाधान किया जाएगा।
उपायुक्त अजीत बालाजी जोशी ने मंगलवार को जिमखाना कल्ब में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक में एग्जीबिशन को बनाने में सहयोग की मांग की।
उन्होंने यहां पर उद्यमियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं यथाशीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पानीपत एक धार्मिक, ऐतिहासिक और औद्योगिक क्षेत्र है।
विज्ञापन
पानीपत उद्योग का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिला के उद्योगपतियों की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
इसके लिए वे प्रत्येक माह एक बार व्यक्तिगत रूप से संबंधित अधिकारियों के साथ औद्योगिक क्षेत्रों के सेक्टरों का दौरा करेंगे व हर महीने होने वाली अधिकारियों की मासिक बैठक में उद्योगपतियों के संगठनों को आमंत्रित किया जाएगा।
मासिक बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की समस्या और विकास गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा औद्योगिक संगठन अपनी समस्याओं को लिखित रूप में जिला प्रशासन की वैबसाइट डीसीपीएनपीएटदारेटएचआरवाईडाटएनआईसीडाटइन पर भी भेज सकते हैं।
उन्होंने कहा कि गांव मनाना के पास जीटी रोड पर पांच एकड़ जमीन में लाइट एंड साउंड सिस्टम के साथ एक म्यूजियम और टेक्सटाइल एग्जीबिशन हाउस बनाने की योजना है।
इसके विकास में सभी संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। जिससे पानीपत की औद्योगिक सफलता और ऐतिहासिकता को कायम रखा जा सके।
इसके लिए सभी औद्योगिक संगठनों, समाजसेवी संस्थाओं और प्रबुद्ध नागरिकों के सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे। उद्योगपतियों की मांग पर उन्होंने कहा कि जीटी रोड को चौड़ा करने की योजना है।
आगामी डेढ़ माह तक जीटी रोड को चौड़ा कर इसके साथ पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के भरसक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर में 395 ईकाई जल अधिनियम व 379 वायु प्रदूषण अधिनियम के तहत आती हैं।
इन सभी को पर्यावरण प्रदूषण बचाने में विशेष योगदान देना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार होता है।
इसलिए इस जिला में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से मंद बुद्धि बच्चों के लिए विशेष स्कूल खोला जाएगा। जिसमें बच्चों को सभी आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी।
इसके अलावा कृत्रिम अंग लगाने का केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। इसके लिए उद्योगपतियों तथा व्यापारियों के साथ-साथ सभी समाजसेवी संस्थाओं और दानवीरों का सहयोग लिया जाएगा।
उन्होंने डीआईसी हुडा और एचएसआईडीसी के अधिकारियों को संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाकर शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश दिए।
उन्होंने संगठनों की मांग पर आगामी मानसून सत्र को देखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग की एक मशीन औद्योगिक क्षेत्र में लगाने के निर्देश दिए।
इस बैठक में यातायात व्यवस्था, बिजली की समस्या, यार्न टैस्टिंग लैब में आ रही समस्याओं को विशेष रूप से उठाया गया।
इससे पूर्व डायरस एसोसिएशन के प्रधान यशपाल मलिक, हरियाणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान हरचरण सिंह धामु, चैंबर्स ऑफ कामर्स के जिला प्रधान पुरूषोतम शर्मा, हैंडलूम एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान रमेश वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस अवसर पर एसडीएम अश्वनी मलिक, उद्योगपति विनोद खंडेलवाल, प्रदूषण बोर्ड कार्यकारी अभियंता राजेश कुमार, एसडीओ नितिन मेहता, राजेंद्र कुमार तथा सुरेंद्र सिंधुके मौजूद रहे।