फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, jam ka jhham

नाकों पर पुलिस सुस्ताई, नो इंट्री में घुसे हैवी व्हीकल, शहर जाम में फंसा

Sat, 07 Jan 2017 12:23 AM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Sat, 07 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
panipat, jam ka jhham
x - फोटो : amar ujala
शहर में नो एंट्री के बावजूद हैवी व्हीकल धड़ल्ले से प्रवेश कर रहे हैं। जिससे शहर में जाम की स्थिति पैदा हो रही है। शहर में एंट्री से पहले हैवी व्हीकल को पुलिस नाकों से होकर गुजरना पड़ता है, लेकिन नाकों पर पुलिस सोई रहती है। पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाते हुए हैवी व्हीकल शहर में प्रवेश करते हुए जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। असंध रोड समेत जीटी रोड पर जाम के कारण आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


शहर में रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिन के वक्त शहर में हैवी व्हीकल की एंट्री पर पाबंदी लगाई गई है, लेकिन पुलिस अपने ही बनाए नियमों पर खरा नहीं उतर रही। जिससे शहर जाम से थम चुका है। जाम से निजात पाने के लिए पुलिस द्वारा बार-बार किए जाने वाले प्रयास सिरे नहीं चढ़ रहे। असंध रोड पर बसों की एंट्री बंद करने के बाद फिर से रोडवेज व दूसरी बसों का आना शुरू हो गया है। असंध रोड पर सुबह, दोपहर और शाम के समय लंबा जाम लग रहा है। पुलिस वाहन चालकों को जाम से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं कर रही।
विज्ञापन


ट्रायल फिर हुआ फेल
असंध रोड पर लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने इस रोड पर बसों का आना बंद कर दिया था। सफीदों की तरफ से आने व जाने वाली बसों को असंध रोड नहर नाका से गोहाना रोड होते हुए निकाला जाने लगा। अब पुलिस ने एक और ट्रायल करते हुए सफीदों की तरफ से आने वाली बसों की एंट्री के लिए खोल दिया है। जिसके बाद असंध रोड पर रोडवेज व दूसरी बसों का आना शुरू हो गया। पुलिस का यह ट्रायल भी फेल साबित हुआ। अब असंध रोड पर रोजाना लंबा जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा नहीं की जाती कार्रवाई
शहर में घुसने वाले हैवी व्हीकलों को रोकने के लिए भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती। जिससे इनके हौसलें बुलंद हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी अपनी ड्यूटी ठीक प्रकार से करने का राग अलाप रहे हैं, लेकिन शहर में लगने वाला जाम व नो एंट्री के बावजूद भी हैव्वी व्हीकलों का शहर में प्रवेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है।


इस मार्गों पर रहती है जाम की अधिक समस्या
-असंध रोड पर नहर नाका चौकी से जीटी रोड लालबती चौक।
-जाटल रोड पर नहर से जीटी रोड संजय चौक तक।
-गोहाना रोड पर रेलवे लाइन फाटक से जीटी रोड तक।
-सनौली रोड पर बलजीत नगर नाका चौकी से जीटी रोड तक।
जीटी रोड पर स्काईलार्क से होटल गोल्ड तक
इन कारणों से लग रहा जाम
-नो एंट्री के बावजूद हैव्वी व्हीकल का शहर में प्रवेश।
-विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस का तैनात न रहना।
-ऑटो चालकों व निजी सवारी वाहनों का सड़क के बीच में ही वाहन रोककर सवारियों का इंतजार करना
-यातायात नियमों की पालना किए बगैर एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़
 
पुलिस अपना काम ठीक प्रकार से कर रही है। कई बार हैव्वी व्हीकल नो एंट्री में घुस जाता है। ऐसे वाहनों के चालान कर दिया जाता है। शहर में जाम लगने जैसी कोई समस्या नहीं है। कोई व्हीकल खराब हो जाने की स्थिति में जाम लग जाता है। अन्यथा स्थिति कंट्रोल में है।
आत्माराम लांबा, डीएसपी ट्रैफिक पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed