{"_id":"6702b7588ca3eced6f0e2d31","slug":"panipat-father-returning-after-voting-dies-after-being-hit-by-car-son-narrowly-escapes-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: मतदान कर लौट रहे पिता की कार की चपेट में आने से मौत, बेटा बाल बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: मतदान कर लौट रहे पिता की कार की चपेट में आने से मौत, बेटा बाल बाल बचा
Sun, 06 Oct 2024 09:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 06 Oct 2024 09:44 PM IST
सार
सौदापुर गांव के पास हादसा हुआ है। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में असंध रोड पर स्थित सौदापुर गांव के पास एक कार चालक ने अधेड़ को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ खुखराना गांव में मतदान कर वापस आ रहा था। नोहरा गांव के मोड़ के पास कार चालक ने टक्कर मार दी। इस दौरान उसका बेटा बाल बाल बच गया। कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मूल रूप से खुखराना गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह फिलहाल नौहरा गांव मोड के पास जैन आश्रम के सामने सौदापुर गांव की कॉलोनी में रहते हैं। वह शनिवार को अपने पिता रामपाल (50) के साथ खुखराना गांव में मतदान करने गया था। शाम साढ़े पांच बजे मतदान कर पैदल ही वापस अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही वह सौदापुर गांव के पास पहुंचे तो सामने से आई तेज रफ्तार कार ने सीधा उसके पिता रामपाल को टक्कर मार दी। वे उनको जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।