{"_id":"6a9ddaa3ebff3ca3280f230f","slug":"congress-will-strongly-raise-issues-of-public-interest-ramesh-malik-panipat-news-c-244-1-pnp1012-163683-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी कांग्रेस : रमेश मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी कांग्रेस : रमेश मलिक
Mon, 07 Sep 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिला कांग्रेस कमेटी, पानीपत (ग्रामीण) की रविवार को कार्यालय पर मासिक बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को मजबूती के साथ उठाएगी। इसके लिए संगठन को अधिक मजबूत किया जाएगा। इसके लिए आठ सितंबर को समालखा में एक ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा।
जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने बताया कि आठ सितंबर को समालखा में होगा ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल तथा रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल होंगे। सम्मेलन में समालखा ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रणनीति तैयार की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी का लक्ष्य संगठन को केवल जिला स्तर तक सीमित रखने के बजाय हर ब्लॉक, हर बूथ और प्रत्येक कार्यकर्ता तक मजबूत एवं सक्रिय संगठन का निर्माण करना है। आने वाले दिनों में सभी ब्लॉकों में इसी प्रकार बैठकें एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। बैठक में सचिन कुंडू, दिव्यांश बुद्धिराजा, बलबीर वाल्मीकि, बलवान वाल्मीकि, दीपक खटकड़, रामसिंह एक्स सरपंच, राजेश, उमेश कुमार, सुरेंद्र गौड़, साहिल हुड़ा, छत्तर सिंह, नरेंद्र सूरा, अंकित, ओमप्रकाश, ऋषभ कालखा, हरपाल सिंह, राजपाल ददलाना, कृष्ण ददलाना, विकास रोसाए, फुरकान नरवाल, सपत्तर अली, सतपाल बाल्मीकि, राखी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो