{"_id":"6a9ddb561dd272c7950e869a","slug":"kumari-kalash-tyagi-commissioned-as-a-lieutenant-in-the-army-panipat-news-c-244-1-pnp1006-163681-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कुमारी कलश त्यागी बनी सेना में बनीं लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कुमारी कलश त्यागी बनी सेना में बनीं लेफ्टिनेंट
Mon, 07 Sep 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
गांव में पहुंचने पर कलश त्यागी को सम्मानित करते ग्रामीण। संवाद
सनौली। सनौली खुर्द गांव से भूतपूर्व सैनिक नरेश त्यागी की बेटी कलश त्यागी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद रविवार को अपने गांव पहुंची। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणोंं नेउनका भव्य स्वागत किया। कलश ने गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी एक साल का कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा किया। पासिंग आउट परेड में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिली।
कुमारी कलश त्यागी का जन्म 23 दिसंबर 1999 को बंगलूरू में हुआ था। उस समय पिता नरेश त्यागी बीएसएफ में तैनात थे। केंद्रीय विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा लेने के बाद उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी राजपुरा से स्नातक की शिक्षा हासिल की। इसके बाद उनका चयन थल सेना में हो गया। उनका परिवार लंबे समय से भारतीय सेना से जुड़ा रहा है। उनके चाचा रामअवतार त्यागी सीएसएफ और ताऊ सोमदत्त त्यागी सीआईएसएफ के निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वहीं, कुमारी कलश त्यागी की माता सुनीता त्यागी गृहिणी हैं। सरपंच संजय त्यागी ने कहा कि गांव की लड़की ने अफसर बन कर गांव में नाम रोशन किया हैं। इस मौके पर जिला पार्षद कुमारी शिखा पांचाल, भाजपा नेता विपिन पांचाल, मुकेश त्यागी मास्टर, राजेश त्यागी, नीरज त्यागी, पप्पू त्यागी, राहुल त्यागी व एडवोकेट मनोज त्यागी मौजूद रहे। संवाद