फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Eight months pregnant woman and six year old girl died after being hit by a train

Panipat: ट्रेन की चपेट में आने से आठ माह की गर्भवती महिला और छह साल की बच्ची की मौत, नहीं हो पाई शिनाख्त

Sun, 12 Nov 2023 12:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 12 Nov 2023 12:24 AM IST
सार

पानीपत में आजाद नगर रेलवे फाटक के पास हादसा हुआ है। शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है।

विज्ञापन
Panipat: Eight months pregnant woman and six year old girl died after being hit by a train
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में आजाद नगर में रेलवे फाटक पर शनिवार देर शाम हादसे में आठ माह की गर्भवती महिला और छह साल की बच्ची की मौत हो गयी। वे फाटक बंद होने के बावजूद रेलवे लाइन पार करने का प्रयास कर रही थी, इसी वक्त अप लाइन से गुजर रही पैसेंजर ट्रेन आ गई। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मां-बेटी का शव और भ्रूण शवगृह में रखवा दिया और शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए।

विज्ञापन


हेडकांस्टेबल आनंद ने बताया कि वे गेट नंबर 51 आजाद नगर फाटक पर ड्यूटी दे रहे थे। फाटक बंद थी। इसी बीच एक महिला किशनपुरा की तरफ से तेजी से निकलते हुए रेलवे लाइन पार कर राज नगर की तरफ जाने लगी। उन्होंने और आस-पास खड़े लोगों ने शोर मचाकर रोकने का प्रयास किया। महिला और इसकी छह साल की बेटी नहीं रूकी। इसी बीच अप लाइन पर दिल्ली-कालका एक्सप्रेस 14331 की चपेट में आ गई। 
विज्ञापन


100 मीटर तक घसिटते गए शव
मां-बेटी के शव लगभग 100 मीटर दूर तक ट्रेन के साथ घसिटते चले गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि महिला का पेट फटकर भ्रूण लड़का भी ट्रैक पर गिर गया और उसकी खोपड़ी फट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव नागरिक अस्पताल में शव गृह में रखवा दिए हैं, शिनाख्त के लिए आस-पास की कॉलोनियों में फोटो दिखाकर शिनाख्त के प्रयास किए गए जा रहे हैं, रविवार को पोस्टमार्टम होगा। -एएसआई जसबीर, जांच अधिकारी जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed