फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, drail, fillor, schedule, disturbed

फिल्लौर में झेलम डिरेल, ट्रेनों का शेड्यूल पटरी से उतरा

Wed, 05 Oct 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Wed, 05 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
panipat, drail, fillor, schedule, disturbed
पानीपत - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराो
 रेल यात्रियों के लिए मंगलवार को ट्रेन मे सफर करना मुश्किल भरा रहा। पंजाब के फिल्लौर में अल सुबह झेलम एक्सप्रेस डिरेल होने से ट्रेनों का शेड्यूल पटरी से उतर गया। अप और डाउन की आधा दर्जन से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रही। मालवा और दादर एक्सप्रेस का रूट चेंज करते हुए वाया रोहतक निकाला गया। इससे रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पंजाब के फिल्लौर में झेलम एक्सप्रेस डिरेल के चलते पानीपत से सुबह दिल्ली की ओर सुबह 11 बजे बठिंडा के बाद दोपहर पौने दो बजे झेलम एक्सप्रेस रवाना हुई। इस बीच ट्रेन न होने के चलते रेल यात्री स्टेशन पर भटकते रहे। ट्रेनों के रद्द होने से रेल यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई।
विज्ञापन


रेल यात्री शुभम, रितेश, अजय, प्रीतम, आरती व गुंजन ने बताया कि ट्रेन लेट होने से बहुत समय बर्बाद हो गया। सुबह की ट्रेनें शाम को आ रही हैं।  

पूछताछ केंद्र पर रही भीड़
ट्रेनों के बिगड़े शेडयूल के चलते दिनभर पूछताछ केंद्र पर रेल यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा। ट्रेनों के बारे में पूछताछ के चलते के चलते रेल कर्मचारी भी परेशान हो गए। कई यात्री बाहर बोर्ड पर ट्रेन रद्द की सूचना लिखे होने के बाद भी उनकी जानकारी लेते रहे। ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौने दो बजे पहुंची झेलम एक्सप्रेस
झेलम एक्सप्रेस का पानीपत स्टेशन पर सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर पहुंचने का समय है। लेकिन, डिरेल के चलते वह दोपहर एक बजकर 43 मिनट पर आई। वहीं 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 12 घंटे की देरी से पानीपत स्टेशन पर पहुंची।

ये ट्रेन रहीं रद्द
12014 पूजा एक्सप्रेस, 12497-98 शान-ए-पंजाब, 14037-38 पठानकोट एक्सप्रेस, 12919 मालवा एक्सप्रेस,12715 सचखंड एक्सप्रेस।

पानीपत देरी से पहुंचने वाली ट्रेन।
15708 अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस, 12926 पश्चिम एक्सप्रेस, 11058 दादर एक्सप्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed