फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat crime,panipat news,police

चाचा, फुफेरे भाई ने किशोरी समेत पूरे परिवार को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
panipat crime,panipat news,police
पानीपत। चांदनीबाग थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किशोरी के साथ सगे फुफेरे भाई ने छेड़छाड़ की। किशोरी ने विरोध किया तो सगे चाचा ने भी फुफेरे भाई का साथ दिया। फिर किशोरी और उसके पर परिवार पर डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी के भाई की आंख पर सरिये से हमला किया, जिसका पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। चांदनीबाग थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के फिरोजाबाद निवासी एक युवक ने बताया कि उनका परिवार चांदनी बाग थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहता है। बुधवार को उसकी 18 वर्षीय बहन परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी। लौटते समय रास्ते में फुफेरे भाई ने बहन को कंधा मार दिया। बहन ने इसका विरोध किया तो उसके सगे चाचा और सगी बुआ के चार लड़कों ने मिलकर बहन के साथ दुर्व्यवहार किया। शोर सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने मां और बहन के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

वह अपने पिता के साथ काम से घर लौटा तो मां और बहन ने वारदात के बारे में जानकारी दी और आपबीती बताई। वह आरोपियों के घर कारण जानने गए तो इसी रंजिश में आरोपियों ने उन पर भी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। उसकी आंख में आरोपियों से सरिये से हमला किया, जिस कारण वह जख्मी हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी मंजीत ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपियों की धरपकड़ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed