फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat crime,panipat news,fallow up

ऑटो चालक की पीटकर हत्या करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
panipat crime,panipat news,fallow up
पानीपत। गोहाना रोड पर ऑटो चालक की पीटकर हत्या करने वाले चारों आरोपियों को सीआईए-3 ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें विकास उर्फ विक्की निवासी पूठर इसराना, रामबीर, संदीप और प्रदीप उर्फ गोपी निवासी आजाद नगर हैं। मुख्य आरोपी विकास उर्फ विक्की को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। बाकी अन्य से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, विकास उर्फ विक्की की 20 मई की रात को मुखीजा कालोनी निवासी सुभाष के साथ गालीगलौज हो गई थी। नाराज विकास ने सुभाष के साथ मारपीट की और उसे लात मार दी थी। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी रामबीर, संदीप और प्रदीप उर्फ गोपी भी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि 27 मई को मुखीजा कालोनी निवासी सुमेर ने शिकायत दी थी। उसने बताया था कि उसका छोटा भाई सुभाष टीसीआई एक्सपीएस अनाज मंडी में दिनेश के पास ऑटो चलाता था। सुभाष 20 मई को कंपनी से घर नहीं लौटा। 21 मई को फोन पर सूचना मिली कि सुभाष की मौत हो गई है। उन्होंने सामान्य अस्पताल पहुंचकर शव की शनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें आशंका है कि सुभाष की हत्या की गई है। परिजनों ने मिलकर गोहाना रोड स्थित जीआरएम राइस मिल के सीसीटीवी चेक किए तो 20 मई की रात करीब 11:10 बजे पर चार युवक सुभाष के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे है। इसके बाद पुलिस ने सुमेर की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। राइस मिल से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों आरोपियों को सोमवार शाम गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed