फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat cm news

महाराणा प्रताप सेना के वंशजों को मिलेंगे मकान

Mon, 31 Aug 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Mon, 31 Aug 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
पानीपत की धरती पर प्रदेश में महाराणा प्रताप के वंशजों को अपने मकान मिलने और हरियाणा विमुक्त और घुमंतू जाति विकास बोर्ड पर मुहर लग गई। यही नहीं प्रदेश से हैबुच्वल ऑफंडर एक्ट जैसे काले कानून को खत्म कर दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को पानीपत की नई अनाज मंडी हरियाणा विमुक्त, घुमंतू, अर्द्ध घुमंतू और टपरीवास जनजाति कल्याण मंच की ओर से 64वें विमुक्ति दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में घोषणा की।
विज्ञापन


इसके अलावा स्थायी आवास के लिए हाउसिंग बोर्ड सलाहकार समिति का गठन कर सर्वे कराने, हर जिले में छात्रावास भवन का निर्माण और आवश्यकता के अनुसार शहरों में सामुदायिक भवनों का निर्माण कराने की भी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जमाना बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुमंतू जातियों को अपने स्थायी आवास, बच्चों को शिक्षित करने और उनको स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एक स्थान पर रहने का मन बनाना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सबके लिए रोटी, कपड़ा और मकान-शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के सिद्धांत पर चलते हुए अंत्योदय और सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए जाति-पाति और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने इस समुदाय के लिए हेबुच्वल ऑफंडर अधिनियम 1857 को देश की आजादी के बाद 1952 में खत्म किया था। इसके तहत 15 वर्ष से अधिक की आयु के युवाओं को पुलिस थानों में हाजिरी देनी होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी एक घुमंतू के रूप में रहे हैं। उन्होंने फरीदाबाद से काम शुरू किया और रोहतक, कुरुक्षेत्र, अंबाला, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी और फिर पूरे हरियाणा के बाद गुजरात और जम्मू कश्मीर में प्रचार किया। उन्होंने इसके बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय मिशन के साथ जुड़कर राष्ट्रीय स्तर पर कार्य किया है।

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। आज के दिन घुमंतू और  टपरीवास जाति के सम्मान में मुख्यमंत्री स्वयं आए हैं। आज तक किसी मुख्यमंत्री ने इनकी सुध नहीं ली।

पीएम ने इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना का लाभ देने का कार्य किया है। जबकि पहले की केंद्र सरकार गरीबी हटाओ का नारा देकर राजनीति करती रही।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कविता जैन ने कहा कि विमुक्त दिवस पर पानीपत की ऐतिहासिक धरा से विमुक्त और टपरीवास जातियों के कल्याण के लिए सरकार पूरा सहयोग करेगी और आज का दिन इनके लिए उठान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। क्योंकि किसी भी समाज को ऊपर उठाने में शिक्षा का सबसे बड़ा महत्व होता है और जिस प्रकार से आप लोगों ने एकता का परिचय दिया है। कोई भी ताकत आपकी उन्नति को नहीं रोक सकती। आज से पानीपत से एक और न्याय युग की शुरुआत हुई है।

परिवहन और आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि विमुक्त और घुमंतू जातियों के लोगों के दुख:दर्द को समझने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल हैं। इन्होंने ही इन्हें एकता के सूत्र में पिरोया है और हमारा नैतिक दायित्व है कि इनके लिए स्थायी आवास, शिक्षा जैसी व्यवस्था की जाए। भारतीय जनता पार्टी की सरकार इनके कल्याण में पूरा सहयोग देगी।

समारोह को सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, मुख्य  संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा व विधायक कुलवंत बाजीगर और समारोह के संयोजक  राजेश ने भी संबोधित किया।


इस मौके पर पानीपत के मेयर सुरेश वर्मा, पंजाब विमुक्त एवं घुमंतू कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. तरसेम सिंह माल्हा, बीजेपी उपाध्यक्ष राजीव जैन, डीसी समीर पाल सरो, एसपी राहुल शर्मा, डॉ. बलवान, डॉ.  रामनिवास, हनुमान गोदारा, विजय वत्स, लक्ष्मण नापा, सुनीता चौहान, राजेंद्र सिरसा, डॉ. धन कुमार जींद, सुरेश और मनीराम मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed