{"_id":"581f77504f1c1bf47eb378c5","slug":"panipat-chhat-purv-prayer-peace-wealth","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महापर्व : व्रतधारियों ने मांगी छठ मैया से सुख समृद्धि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महापर्व : व्रतधारियों ने मांगी छठ मैया से सुख समृद्धि
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ महापर्व पर हजारों व्रतधारियों ने नहर और राजबाहों पर छठ मैया की पूजा की। इसके बाद चलते पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दे सुख समृद्धि मांगी। पर्व के चलते असंध रोड पर शाम के समय जाम की स्थिति बन गई। व्यवस्थाएं बनाए रखने में पुलिस के पसीने छूट गए।
छठ महापर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। व्रतधारी सुबह से ही पूजा की तैयारियों में लग गए। दोपहर बाद व्रतधारी टेंपों, कैंटर और अन्य साधनों से पूजा के लिए नहर और राजवाहे के लिए चल दिए। शहर में छठ पूजा के लिए असंध रोड पर दिल्ली पैरलल नहर, एनएफएल राजबाहे, थर्मल राजबाहे और यमुना नदी पर व्यवस्था की गई थी।
व्रतधारियों ने यहां पहुंचकर छठ मैया की पूजा अर्चना की। सात नवंबर को व्रतधारी उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके साथ ही चार दिनों के छठ व्रत का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
वाहन चालकों को उठानी पड़ी दिक्कत
वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कत उठानी पड़ी। देर शाम तक लोग जाम में फंसे रहे।
पुलिस रही तैनात फिर भी लग गया जाम
छठ महापर्व पर सभी घाटों पर व्रताधारियों की भीड़ रही। भीड़ और जाम के चलते पुलिस के भी पसीने छूट गए। असंध रोड, जाटल रोड और गोहाना रोड पर जाम की स्थिति रही। गाड़ियों और दोपहिया वाहन चालकों को आगे निकलने तक का रास्ता नहीं मिला।
वाहन चालकों को रूट बदलकर अपने गंतव्य के लिए जाना पड़ा। असंध रोड पर मॉडल टाउन अनेजा पेट्रोल पंप से लेकर दूसरी तरफ सेंट मैरी स्कूल तक जाम के हालात बने रहे।