फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, black, money, discount, 50, percent, offer

ब्लैक मनी : दोस्तों को 50 प्रतिशत डिस्काउंट का ऑफर

Tue, 15 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Tue, 15 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
panipat, black, money, discount, 50, percent, offer
cash seized - फोटो : demo pic
 मोदी सरकार के 500 और एक हजार के नोट बंद कर देने के बाद ब्लैक मनी वाले लोगों ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को 50 प्रतिशत डिस्काउंट का ऑफर देकर रुपये बदलवाने का ऑफर देना शुरू कर दिया है। यह ऑफर 20 प्रतिशत से शुरू हुआ था। अब 50 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन



एक आढ़ती ने बताया कि पानीपत से उसके जानकार का फोन आया कि 5-7 करोड़ रुपये चाहिए तो बता देना। जवाब दिया कि क्या दोग, तो उसने कहा कि कहा 30-35 प्रतिशत दे दूंगा। आढ़ती ने कहा कि रेट तो 50 प्रतिशत का चल रहा है। इस पर फोन करने वाले ने कहा कि ठीक है 50 प्रतिशत दे दूंगा।
विज्ञापन


लेकिन, बकाया 50 प्रतिशत देने के लिए गहने और प्लाट की सिक्योरिटी देनी होगी। इस बात से आढ़ती ने इंकार दिया। दूसरे केस में मतलौडा के एक दुकानदार के पास किसी परिचित का फोन आया कि दो-चार करोड़ रूपये बदलवा दे तो अच्छा डिस्काउंट दे दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौदा 50 प्रतिशत में तय हुआ तो फोन करने वाले ने कहा कि कुल पूंजी का 50 प्रतिशत तेरा और बाकि 50 प्रतिशत नकद देना होगा। नकद की कोई व्यवस्था न होने के कारण सौदा नहीं हो सका। एक दुकानदार के पास विशेष डिस्काउंट पर कुछ नोट बदलवाने के लिए फोन आया

तो कहा कि आजकल मोदी सरकार सख्त है। फोन टेप पर हो सकते हैं। मिलकर बात करना।  

अनाजमंडी में खप रहा काला धन
कई आढ़तियों ने नाम न छापने शर्त पर बताया कि काले धन को आजकल अनाजमंडी में खपाया जा रहा है। धान के खरीदार दो नंबर में जमकर धान खरीद कर रहे है। इसका कोई रिकॉर्ड न तो मार्केट कमेटी के पास है और न ही आढ़ती के पास। इस खरीदारी में पुराने नोटों का इस्तेमाल हो रहा है।


आढ़ती भी पुरानी करेंसी को किसानों के मार्फत फसल कटाई के लिए प्रवासी मजदूरों, खाद, दवाई के दुकानदारों और मंडी के मजदूरों को दे रहे हैं। मार्केट कमेटी के सचिव हकीकत कादियान ने कहा कि पूरे प्रदेश में कहीं पर भी बोली नहीं होती। मात्र रेट लगाकर ही धान की खरीद की जाती है। मंडी में धान की खरीद ठीक चल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed