फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   pani pat, ambedkar, hostel, bhapra, stadium, start

पानीपत में बनेगा अंबेडकर छात्रावास, भापरा स्टेडियम शुरू

Mon, 06 Feb 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Mon, 06 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
pani pat, ambedkar, hostel, bhapra, stadium, start
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। दो साल पहले बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारों से गूंजी पानीपत की धरती पर इस बार विकास की आधारशिला रखी गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरु रविदास की 640वीं जयंती पर करीब 75 करोड़ के प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। साथ ही अंबेडकर छात्रावास बनाने और उसके लिए पहली किश्त के रूप में 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने समालखा के भापरा स्टेडियम का उद्घाटन कर क्षेत्र के खिलाड़ियों को भी सौगात दी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल सेक्टर-13/17 गुरु रविदास जयंती पर आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में हेलीकॉप्टर से दोपहर एक बजे हेलीपैड पर उतरे। वे 1:08 बजे समारोह स्थल पर पहुंचे और 2:20 तक मंच पर रहे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबसे पहले 75 करोड़ की लागत से बनने वाली मुनक-दिल्ली रोड की सिवाह से ढिंडार गांव की स्पेशल रिपेयर, बरसत रोड के चार लेन और काबड़ी फाटक, नैफ्था क्रेकर रोड पर पानीपत-जींद रेलवे लाइन पर बनने वाले आरओबी की आधारशिला रखी। इसके बाद समालखा के भापरा स्टेडियम का उद्घाटन किया। समारोह आयोजन के आयोजक एवं परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने इस दौरान पानीपत में अंबेडकर छात्रावास की मांग की। इसके लिए पहली किश्त की घोषणा करने का आग्रह किया। इस पर सीएम ने पानीपत में अंबेडकर छात्रावास के लिए हुडा या निगम क्षेत्र में आधा एकड़ में जमीन देने की घोषणा की। साथ ही जमीन मिलते ही इसके लिए पहली किश्त के रूप में 21 लाख रुपये देने का वादा किया।
विज्ञापन

अंबेडकर छात्रावास से मिलेगा नया सहारा
मुख्यमंत्री ने जिले में अंबेडकर छात्रावास बनाने की घोषणा की है। करीब आधा एकड़ बनने वाले छात्रावास पर करोड़ों रुपये का खर्च आएगा। इस छात्रावास के बनने के बाद दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को सहारा मिल सकेगा। वे यहां पर आसानी से रहकर अपनी पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनक-दिल्ली रोड बनने के बाद मिलेगा नया रास्ता
मुनक-दिल्ली रोड का सिवाह से ढिंडार गांव तक स्पेशल रिपेयर कराया जाएगा। 13.68 किलोमीटर लंबी सड़क पर 18.50 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसकी चौड़ाई बढ़ाकर दस मीटर की जाएगी। यह सड़क करनाल से दिल्ली तक के सफर को सुगम बनाएगी। जीटी रोड के बंद होने या फिर अन्य परिस्थितियों में यह सड़क सहारा बन सकेगी। इससे करनाल, घरौंडा, कोहंड, पानीपत रिफाइनरी, पानीपत, समालखा, गन्नौर, सोनीपत और नरेला सीधे जुड़ जाएगा। यह रोड पहले सिंचाई विभाग के अंतर्गत आती थी। अब इसे पीडब्ल्यूडी के हैंडओवर कर दिया गया है।
बरसत रोड बनेगा फोर लेन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बरसत रोड को फोर लेन बनाने की आधारशिला भी रखी। जीटी रोड से लेकर बरसत तक इसकी लंबाई 7.50 किलोमीटर होगी। इस पर करीब 10.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस रोड के फोर लेन बनने के बाद हुडा सेक्टर, नूरवाला समेत कई कॉलोनियों के  निवासियों के साथ ही औद्योगिक इकाइयों को भी फायदा पहुंचेगा।
काबड़ी रोड पर 18. 64 करोड़ से दो लेन आरओबी
पानीपत-जींद लेन पर काबड़ी रोड पर दो लेन रेलवे ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई। करीब 647.99 लंबे आरओबी पर 18.64 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसकी रेलवे के हिस्से में लंबाई करीब 88.60 मीटर होगी। आरओबी बनने के बाद नगर निगम के वार्ड 23 और 24 की दर्जनों कॉलोनी शहर से जुड़ जाएंगी। इससे काबड़ी रोड स्थित इंडस्ट्री को भी फायदा मिलेगा।

नैफ्था क्रैकर रोड पर आरओबी
दिल्ली पैरलल नहर पर नैफ्था क्रैकर रोड पर पानीपत-जींद रेलवे लाइन पर आरओबी की आधारशिला रखी। 990.43 मीटर लंबे आरओबी पर करीब 26.99 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसका रेलवे में 144.00 मीटर लंबा हिस्सा होगा। यहां पर आरओबी बनने के बाद रिफाइनरी और करनाल जाने वाले वाहन चालकों के साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों को फायदा पहुंचेगा।

समारोह के बाद बैनरों की तरफ दौड़े लोग
गुरु रविदास जयंती समारोह के बाद कुछ लोग समारोह स्थल के आसपास लगे बोर्ड और होर्डिंग उठाने दौड़ पड़े। कुछ महिलाएं भी बैनर उठाकर ले गईं। कई जगह तो लोग होर्डिंग को तोड़ दिया गया। कुछ लोगों ने इन लोगों रोकने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed