{"_id":"65a5bfe86bbbecfc880221b5","slug":"panchayati-raj-got-the-responsibility-of-lok-sabha-elections-panipat-news-c-244-1-pnp1004-12241-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लोकसभा विधानसभा के चुनावों की पंचायती राज को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लोकसभा विधानसभा के चुनावों की पंचायती राज को मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन
पानीपत। देश में लोकसभा और प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव पूरा कराने के लिए इनमें इस्तेमाल होने वाले साजो सामान को उपलब्ध कराने जिम्मेदारी इस बार जिला प्रशासन ने पंचायती राज विभाग को दी है। दोनों चुनाव को पूरा कराने के लिए इस बार पंचायती राज विभाग सीसीटीवी, जीपीएस, वीडियोग्राफी, वेबकॉस्टिंग, टेंट, स्टेशनरी और प्रिंटिंग का काम संभालेगा। जिसके लिए विभाग की ओर से एजेंसी हायर की जाएगी। इन एजेंसियों को काम देने के लिए विभाग की ओर से निविदाएं भी मांगी गई हैं।
इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि चुनाव करवाना चुनाव आयोग का काम है। इसे लेकर उनके पास चुनाव आयोग, जिला प्रशासन और चुनाव कार्यालय पानीपत की ओर से दिशा-निर्देश प्राप्त हुए थे। इन्हीं आदेशों के अनुपालन में चुनाव को लेकर इनकी तैयारी पूरी करने की जिम्मेदारी मिली है। जिसे वे नियमानुसार पूरा कराएंगे।
बॉक्स
वार्डबंदी प्रक्रिया में, निकाय चुनाव पर अभी संशय
जिस तरह सरकार ने लोस और विस चुनाव की तैयारियां शुरू की है। ठीक उसी प्रकार निकाय चुनाव की भी तैयारी चल रही हैं। फिलहाल इन पर संशय बना हुआ है। हालांकि निकाय चुनाव प्रधानों और पार्षदों का कार्यकाल जनवरी में ही समाप्त हो चुका है। नगर निगम वार्डबंदी की प्रक्रिया को भी अपनाए हुए हैं लेकिन इसके बाद भी इन चुनाव पर कई अटकलें हैं।
विज्ञापन
वर्जन:
जिला प्रशासन, चुनाव कार्यालय की ओर से प्राप्त निर्देशों पर ही चुनाव में इस्तेमाल होने वाली इन चीजों की निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। सरकार और प्रशासन की ओर से मिली जिम्मेदारियों को नियमानुसार पूरा कराया जाएगा।
प्रदीप कुमार, एक्सईएन, पंचायती राज।