{"_id":"626ef41eb641381f14769427","slug":"panchayat-officials-lashed-out-at-bjp-in-the-monthly-meeting-of-the-sarvajati-jan-panchayat-panipat-news-knl1067896172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वजातीय जन पंचायत की मासिक बैठक में भाजपा पर बरसे पंचायत पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वजातीय जन पंचायत की मासिक बैठक में भाजपा पर बरसे पंचायत पदाधिकारी
विज्ञापन
सर्वजातीय जन पंचायत की मासिक बैठक रविवार को सेक्टर 25 कार्यालय में हुई। इसमें जिलेभर से सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता एडवोकेट सुरेंद्र अहलावत ने की। पूर्व पार्षद और पानीपत ग्रामीण हलके के सामाजिक नेता जयकुंवार बिंदल ने साथियों के साथ सर्वजातीय जन पंचायत में शामिल होने की घोषणा की ।
सुरेंद्र अहलावत ने कहा कि सर्वजातीय जन पंचायत के गठन से उन नेताओं और जनप्रतिनिधियों के पेट में दर्द हुआ है जो वर्तमान में फैली अव्यवस्था और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। पंचायत का गठन ही ऐसे लोगों और अधिकारियों को जनता के सामने बेनकाब करने के लिए हुआ है जो जनता के खून पसीने की गाढ़ी कमाई को दोनों हाथों से लूटने में लगे हैं।
अहलावत ने कहा कि जब रोम जल रहा था तो नीरो बांसुरी बजा रहा था। यह कहावत आज हरियाणा में चरितार्थ हो रही है। एक तरफ बिजली कटौती के चलते जनता सड़कों पर रात बिताने को मजबूर है, उद्योग धंधे ठप हो गए हैं। किसान खून के आंसू रो रहे हैं, भ्रष्टाचार नित नए रिकॉर्ड रच रहा है और बेरोजगार युवा रोजगार की आस खोकर उल्टे सीधे रास्तों से विदेशों में पलायन करने पर मजबूर हैं लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधि इवेंट मैनेजमेंट में व्यस्त हैं। प्रधान महासचिव सुधीर जाखड़ ने कहा कि पंचायत का गठन ही आम जनता की लड़ाई लड़ते हुए सत्ता और व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन के लिए है। दो महीने के अंदर ही सदस्यता अभियान समेत जिला, हलका, जोन स्तर पर संगठन के पदाधिकारियों का गठन पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
कोर कमेटी के सदस्य एडवोकेट अजय सिंगला ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि बीजेपी वालों ने हमेशा देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम किया है। बीजेपी सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार इतने चरम पर है कि आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है।
उपाध्यक्ष जितेंद्र जुनेजा ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बढ़ते डीजल, पेट्रोल, घरेलू गैस, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गुंडागर्दी आदि मुद्दों पर जल्द ही सरकार और प्रशासन को घेरने का काम सर्वजातीय जन पंचायत करेगी। पंचायत में मंच संचालन डॉ. नरेंद्र जेसिया ने किया और कोर कमेटी सदस्य पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग, जयकुंवार बिंदल, नफे सिंह मलिक, पानीपत ग्रामीण हलका अध्यक्ष जसबीर कादियान आदि ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर मनीष मराठा, भीम सिंह रोड़, यशपाल पंवार, देवेंद्र जाटल, डॉ. जगबीर कादियान, देवेंद्र राणा एडवोकेट, ललित गर्ग, सत्यवान अहलावत, बंटी खोतपुर, सुमेर शिमला मौलाना, सतीश बड़ौली, राकेश गर्ग आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।