{"_id":"69d17ccc2d3f5792600ef4cc","slug":"painting-sold-for-rs-2-lakh-at-art-and-life-exhibition-panipat-news-c-244-1-sknl1016-154906-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आर्ट एंड लाइफ प्रदर्शनी में दो लाख रुपये की बिकी पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आर्ट एंड लाइफ प्रदर्शनी में दो लाख रुपये की बिकी पेंटिंग
Sun, 05 Apr 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
एसडी कॉलेज में कला प्रदर्शनी को देखते अतिथि व कॉलेज पदाधिकारी।
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में दो दिवसीय आर्ट एंड लाइफ कला प्रदर्शनी व कार्यशाला का शनिवार को शानदार समापन हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन स्क्रीन प्रिंटिंग कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न संकायों के करीब 250 विद्यार्थियों ने भाग लेकर कला की बारीकियां सीखीं। दो दिवसीय प्रदर्शनी में लगभग दो लाख रुपये की पेंटिंग बिकी। कला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की ओर से बनाई गई पेंटिंग्स, स्केच और विज्ञापन रचनाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। छात्र मोहित ने ऑयल और वाटर कलर से अयोध्या के रामलला, भगवान कृष्ण और ग्रामीण जीवन पर आधारित पेंटिंग बनाई। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडी एजुकेशन सोसाइटी के सचिव नरेश गोयल और कॉलेज के महासचिव महेंद्र अग्रवाल ने किया। नरेश गोयल ने कहा कि कला विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम देती है और ऐसे आयोजन उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संचालन डॉ. मोनिका खुराना और प्रो. परमीत कौर मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

एसडी कॉलेज में कला प्रदर्शनी को देखते अतिथि व कॉलेज पदाधिकारी।
विज्ञापन