फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pain overflowed on the horror of Partition, eyes became moist remembering the scene

Panipat News: विभाजन विभीषिका पर छलक आया दर्द, मंजर याद कर आंखें हुईं नम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Pain overflowed on the horror of Partition, eyes became moist remembering the scene
एसडी कॉलेज कार्यक्रम में संबोधन करते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर। संवाद
पानीपत। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में लोगों का दर्द छलक आया और उस समय के मंजर को याद कर आंखें नम हो गई। हर किसी ने उस समय के नरसंहार को दिल को दहला देने वाला बताया। साथ ही सब कुछ छोड़ कर यहां पुन: स्थापित करने को गौरवशाली बताया। समारोह में करीब 200 लोगों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसडी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को मौका रहा भाजपा द्वारा आयोजित विभाजन विभीषिका का। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर मुख्य वक्ता रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन नीतिसेन भाटिया, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, भाजपा जिला प्रभारी अशोक गुर्जर, पूर्व सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज ,मेयर कोमल सैनी , गजेंद्र सलूजा,पूर्व मेयर अवनीत कौर और भाजपा नेता हरपाल ढांडा व ललित बत्रा विशेष वक्ता रहे। महंत लोकेश सम्मानित वक्ता रहे। नगर पार्षद तरुण गांधी ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन

विधायक प्रमोद विज ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी और 14 अगस्त को फरीदाबाद में आयोजित प्रदेश स्तरीय विभाजन विभीषिका का स्मृति दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि जो समाज अपने अतीत को याद नहीं रखता और अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य की योजना नहीं बनाता वह समाज तरक्की नहीं कर सकता। 1947 में विभाजन के समय जैसा नरसंहार हुआ। जिसमे लगभग 12 लाख निर्दोष नागरिकों की हत्या की गई और इतने ही नागरिकों को पीड़ा पहुंचाई।पंडित जवाहर लाल नेहरू और जिन्ना की कुर्सी प्राप्त करने की लालसा के कारण ही हुआ। विभाजन के बाद भी यह पीड़ा समाप्त नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्फ बोर्ड बनाकर, 370 धारा लागू कर और भारत में मुसलमानों दो विधान और दो प्रधान बनाकर धर्म विशेष के लोगो को वोट के लालच में खुश करने के सभी प्रयास किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विघटनकारी सभी बुराइयों को समाप्त किया। श्रीराम मंदिर का निर्माण करवाया और प्रतिवर्ष पूरे देश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषणा की। भाजपा जिला प्रभारी अशोक गुर्जर ने कहा कि मनुष्य जीवन प्रकृति का अनुपम उपहार है। मनुष्य जीवन को देश भक्ति और राष्ट्रवाद को समर्पित कर देना चाहिए। ब्यूरो

लोग बाेले वह मंजर आज भी याद
भाजपा के वरिष्ठ नेता नीतिसेन भाटिया ने कहा कि विभाजन का दंश आज भी याद आता है तो उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उन्होंने उस समय अपने परिवार के नौ लोगों को जिंदा जलते देखा था। वे उस पीड़ा को सहन नहीं कर पाए थे। 80 वर्षीय रामेश्वर ने बताया कि पाकिस्तान में उनका अच्छा व्यापार था। उनको सबकुछ छोड़कर रात को आना पड़ा था। पाकिस्तान से आने वाली ट्रेनों में शव नजर आते थे। सर्वानंद और अशोक कुमार भावुक हाे गए। उन्होंने कहा कि उस समय महिलाओं बच्चियों ने इज्जत बचाने के लिए अपनी जान तक दे दी थी।

एसडी कॉलेज कार्यक्रम में संबोधन करते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर। संवाद

एसडी कॉलेज कार्यक्रम में संबोधन करते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर। संवाद

एसडी कॉलेज कार्यक्रम में संबोधन करते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर। संवाद

एसडी कॉलेज कार्यक्रम में संबोधन करते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर। संवाद

एसडी कॉलेज कार्यक्रम में संबोधन करते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर। संवाद

एसडी कॉलेज कार्यक्रम में संबोधन करते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed