फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Paddy procurement and lifting speed up, farmers have high hopes

Panipat News: धान की खरीद और उठान की तेज, किसानों की बंधी उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement and lifting speed up, farmers have high hopes
पानीपत। जिले की मंडियों में धान की खरीद और उठान तेज कर दी गई है। खरीद एजेंसी हैफेड और एचडब्ल्यूसी के सरकारी धान की उठान करने से किसानों को पेमेंट मिलने की उम्मीद बंध गई हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंडियों में कई दिन से सरकारी धान की खरीद और उठान बंद थी। अमर उजाला ने किसानों व आढ़तियों की बड़ी समस्याओं को प्रमुखता के साथ सोमवार के अंक में माई सिटी पेज-एक पर प्रकाशित किया था। प्रशासन ने सोमवार को खरीद के साथ उठान तेज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले की छह मंडियों में 211527.6 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। इसमें से 207988 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा व मतलौडा अनाज मंडी में सोमवार को खरीद एजेंसी के अधिकारियों ने आढ़तियों के साथ बैठक भी की। उनको धान की उठान जल्द पूरा करने का भरोसा दिया। आढ़तियों ने कहा कि धान की उठान के बिना किसानों को पेमेंट नहीं की जा रही है। जबकि आढ़तियों को वजन कम होने पर कटौती का खतरा है। एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि किन्ही कारणों के चलते धान की खरीद और उठान नहीं हो पा रही थी। इस समस्या का समाधान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

इस मंडी में इतनी धान पहुंची
211527.6 में से 24522.6 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए और 1509 किस्म की 141645.0 मीट्रिक टन धान, बासमति-1121 धान 39504व मुच्छल-डीबी 5856 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। बाबरपुर मंडी में 16677.5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। बापौली मंडी में 10753.4, इसराना मंडी में 9353.9, मतलौडा मंडी में 32481.1, पानीपत मंडी में 41981.7 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। समालखा मंडी में 100280 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। जिला की मंडियों में 207988 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स और डीलरों द्वारा 186262 मीट्रिक टन धान खरीद की है। सरकारी एजेंसी हैफेड ने 12012.5 और एचडब्ल्यूसी ने 9713.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की है।

वर्जन :
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि मंडियों में धान की आवक लगातार तेज हो रही हैं। मंडियों में धान की खरीद और उठान कार्य में तेजी लाई गई है। सरकारी एजेंसियों के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed