फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   owner of interlock tiles factory dies due to drowning in canal

पश्चिमी यमुना लिंक नहर में डूबा इंटरलॉक टाइल्स फैक्टरी का मालिक, खुबडू झाल पर मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
owner of interlock tiles factory dies due to drowning in canal
पानीपत। गांव सिवाह के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में इंटरलॉक टाइल्स की फैक्टरी का मालिक संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गया। वह अपने मौसेरे और चचेरे भाई के साथ नहर में नहाने गया था। परिजनों ने गोताखोर की मदद से तलाश शुरू की। शनिवार दोपहर करीब सवा 12 बजे खुबडू झाल पर फैक्टरी मालिक का शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

समालखा के बाग वाले मोहल्ले का निवासी सोनू नांदल (34) की इंटरलॉक टाइल्स की फैक्टरी है। शुक्रवार को गर्मी ज्यादा होने के कारण उसने अपने मौसेरे भाई मनदीप और चचेरे भाई काला निवासी पुरखास के साथ नहर पर की योजना बनाई। तीनों शाम करीब पांच बजे समालखा से सिवाह स्थित पश्चिमी लिंक नहर पहुंचे और नहाने उतर गए। नहर में तीनों अलग-अलग जगह नहा रहे थे। मौसेरे भाई मंदीप के अनुसार करीब 45 मिनट नहाने के बाद उन्होंने वहां से चलने की सलाह की। मंदीप और काला नहर से बाहर आ गए लेकिन सोनू बाहर नहीं आया। उन्होंने आवाज लगाई मगर सोनू का कोई जवाब नहीं आया। इसी दौरान उनकी नजर नहर में डूबते हुए सोनू के हाथ पर पड़ी। वह नहर के बीचोबीच था। देखते ही देखते वह पानी में डूब गया। सोनू के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। परिजन उसकी मौत से हैरान हो गए। उनका कहना है कि सोनू को तैरना आता था। इसके बावजूद उसकी डूबने से कैसे मौत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed