फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   OTP based delivery service of postal department starts from today

Panipat News: डाक विभाग की ओटीपी आधारित डिलीवरी सेवा आज से शुरू

Wed, 01 Oct 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 01 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
OTP based delivery service of postal department starts from today
जिला मुख्य डाकघर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। डाक विभाग ने जहां रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट को मर्ज कर नई व्यवस्था लागू की है, वहीं सुरक्षा और पारदर्शिता को और मजबूत करने के लिए ओटीपी आधारित डिलीवरी सेवा की भी शुरुआत की है। इन नई व्यवस्थाओं से डाक सेवाओं का स्तर और ऊंचा होगा तथा उपभोक्ताओं को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक सेवा मिल पाएगी। ये सेवाएं 1 अक्टूबर से लागू हो रही हैं।

अब तक रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट दोनों अलग-अलग सेवाओं के रूप में उपलब्ध थीं। रजिस्ट्री पोस्ट में डाक को केवल उस व्यक्ति को दिया जाता था जिसके नाम से वह पत्र या पार्सल आया हो। जबकि स्पीड पोस्ट में सुविधा अधिक आसान थी, पते पर कोई भी व्यक्ति मौजूद हो तो उसे डाक दे दी जाती थी। इस कारण अक्सर लोग स्पीड पोस्ट को प्राथमिकता देते थे। अब डाक विभाग ने दोनों सेवाओं को मर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

इसका मतलब है कि ग्राहक अपनी सुविधा अनुसार चाहे तो रजिस्ट्री पोस्ट करवाए या स्पीड पोस्ट। फर्क सिर्फ इतना होगा कि यदि स्पीड पोस्ट करवाई जाती है तो पते पर जो भी व्यक्ति मौजूद होगा, उसे डाक दे दी जाएगी लेकिन यदि रजिस्ट्री पोस्ट करवाई जाती है तो डाक केवल उसी व्यक्ति को दी जाएगी जिसके नाम से वह पत्र या पार्सल आया है। किसी अन्य को यह डाक नहीं सौंपी जाएगी। इस नई व्यवस्था के लिए डाक विभाग ने रजिस्ट्री पोस्ट पर अतिरिक्त पांच रुपये तथा जीएसटी लागू किया है। यह शुल्क इसलिए रखा गया है ताकि उपभोक्ता के पास विकल्प रहे और सेवाओं को बेहतर सुरक्षा के साथ आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक विभाग ने 1 अक्टूबर से एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है ओटीपी आधारित डिलीवरी सेवा। इस सेवा में यदि किसी व्यक्ति के नाम से कोई रजिस्ट्री या पोस्ट आती है तो उसके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। यह ओटीपी बताने के बाद ही उसे डाक सौंपी जाएगी। इस सेवा के लिए भी डाक विभाग ने पांच रुपये अतिरिक्त शुल्क और जीएसटी निर्धारित किया है। अब ओटीपी वेरिफिकेशन से यह सुनिश्चित होगा कि डाक केवल सही व्यक्ति तक ही पहुंचे।

विभाग लगातार सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने पर काम कर रहा है। अब ग्राहक के पास विकल्प रहेगा कि वह स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री में से अपनी आवश्यकता के अनुसार चुनाव कर सके। ओटीपी आधारित सेवा से सुरक्षा स्तर और ऊंचा होगा तथा गलत व्यक्ति को डाक मिलने की संभावना समाप्त हो जाएगी।
- सुरेश कुमार राठौर, पोस्टमास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed