Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Order to repay Rs 1.23 lakh, along with interest, to Hero FinCorp

Panipat News: हीरो फिनकॉर्प को 1.23 लाख रुपये ब्याज सहित लौटाने के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Order to repay Rs 1.23 lakh, along with interest, to Hero FinCorp
जिला उपभोक्ता आयोग ने प्री-पेमेंट के नाम पर अतिरिक्त वसूली को माना अनुचित, 11 हजार रुपये मुआवजा और 5,500 रुपये कानूनी खर्च भी देना होगा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने हीरो फिनकॉर्प को आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर से प्री-पेमेंट के नाम पर वसूले गए 1,23,008 रुपये नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटाने के आदेश दिए हैं। आयोग ने कंपनी को मानसिक परेशानी के लिए 11 हजार रुपये मुआवजा और 5,500 रुपये कानूनी खर्च के रूप में देने का भी निर्देश दिया है।
कंपनी को 45 दिनों के भीतर भुगतान करना होगा। ऐसा नहीं करने पर पूरी राशि पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना होगा। समालखा निवासी पीपी कपूर ने 16 अप्रैल 2021 को दिल्ली स्थित हीरो फिनकॉर्प के खिलाफ जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दायर की थी।
विज्ञापन

कपूर के अनुसार, उन्होंने जून 2018 में कंपनी से अपनी संपत्ति के बदले 27,25,979 रुपये का लोन लिया था। उन्होंने सात दिसंबर 2020 को यह ऋण समय से पहले एकमुश्त चुका दिया। ऋण चुकाने के बाद भुगतान का विवरण लेने पर उन्हें पता चला कि कंपनी ने उनसे 1,23,008 रुपये अतिरिक्त वसूले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपूर ने इसे ऋण समझौते की शर्तों का उल्लंघन बताते हुए राशि वापस मांगी। उनका आरोप था कि कंपनी ने अतिरिक्त वसूली की बात लिखित रूप में स्वीकार की, लेकिन पैसा लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया।

45 दिन में भुगतान के निर्देश
आयोग के अध्यक्ष डॉ. आरके डोगरा और सदस्य डॉ. रेखा चौधरी व विनीत कौशिक की पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें और साक्ष्य सुनने के बाद कंपनी को अतिरिक्त वसूली की राशि लौटाने का आदेश दिया।

आयोग के निर्देशानुसार, 1,23,008 रुपये पर शिकायत दायर करने की तारीख 16 अप्रैल 2021 से आदेश की तारीख तक नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना होगा। इसके अलावा कंपनी को 11 हजार रुपये मुआवजा और 5,500 रुपये कानूनी खर्च भी अदा करना होगा। निर्धारित 45 दिनों में भुगतान नहीं करने पर पूरी देय राशि पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed