फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Open Javelin Throw Championship in the name of Golden Boy Neeraj Chopra

अब होगी नीरज चोपड़ा ओपन जेवलिन थ्रो चैंपियनशिप, लेकिन पानीपत में नहीं करनाल में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Open Javelin Throw Championship in the name of Golden Boy Neeraj Chopra
पानीपत। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के नाम पर हरियाणा में पहली बार ओपन जेवलिन थ्रो चैंपियनशिप होने जा रही है। पानीपत के गोल्डन ब्वॉय के नाम पर होने जा रही पहली चैंपियनशिप को ही स्थानीय स्टेडियमों में सुविधाओं के अभाव के कारण करनाल के कर्ण स्टेडियम में आयोजित कराना पड़ रहा है। एथलेटिक्स फेडरेशन का कहना है कि पानीपत की जगह करनाल से चैंपियनशिप की शुरुआत करना मजबूरी है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ हरियाणा की इस पहल से खिलाड़ियों में खुशी है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि पहली चैंपियनशिप को करनाल के कर्ण स्टेडियम में कराया जा रहा है। पानीपत के स्टेडियम में ग्राउंड एवं अन्य उपकरण न होने की वजह से यह चैंपियनशिप छह और सात अगस्त को होगी। एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। हरियाणा से शुरुआत होने के बाद यह चैंपियनशिप हर राज्य में नीरज चोपड़ा के नाम पर आयोजित होगी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों संख्या बढ़ी तो दूसरे जिलों में भी हो सकते हैं आयोजन
खिलाड़ियों का पंजीकरण अधिक होने पर कर्ण स्टेडियम अगर छोटा पड़ता है तो यह चैंपियनशिप करनाल के साथ ही दूसरे जिले में भी आयोजित की जा सकती है। मिटान ने बताया कि दो अगस्त के बाद खिलाड़ियों की संख्या का पता चल पाएगा। इसके बाद ही इस पर फैसला होगा। उम्मीद है कि दो हजार तक पंजीकरण हो सकते हैं। एक जिले से सौ खिलाड़ियों का पंजीकरण होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 जुलाई से दो अगस्त तक कर सकेंगे पंजीकरण
एथलेटिक्स डाट इन पोर्टल पंजीकरण के लिए 22 जुलाई से खुल जाएगा और अंतिम तिथि दो अगस्त होगी। जो खिलाडी ओपन हरियाणा जेवेलिन थ्रो चैंपियनशिप में भाग लेना चाहता है, वह सबसे पहले एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर एथलीट रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपनी यूआईडी बनाकर नंबर और पासवर्ड प्राप्त कर ले। प्रतियोगिता में सीनियर, अंडर-20, 18, 16 और 14 वर्ग के लड़के और लड़कियां भाग लेंगी। अंडर-20 वर्ग में आठ अगस्त 2001 से सात अगस्त 2003, अंडर-18 वर्ग में आठ अगस्त 2003 से सात अगस्त 2005, अंडर-16 वर्ग में आठ अगस्त 2005 से सात अगस्त 2007 और अंडर-14 वर्ग में आठ अगस्त 2007 से सात अगस्त 2009 के दौरान जन्म लेने वाले खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed