फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   OPD and medical certificate services may be closed soon

अस्पताल में जल्द बंद हो सकती है ओपीडी व मेडिकल सर्टिफिकेट सेवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
OPD and medical certificate services may be closed soon
पानीपत। कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच अब सिविल अस्पताल में जल्द ही ओपीडी, गैर जरूरी सर्जरी के साथ ही विकलांगता एवं अन्य मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट सेवाएं बंद की जा सकती हैं। सिविल अस्पताल में बढ़ने वाली भीड़ के मद्देनजर यह फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीजी हेल्थ सिविल सर्जन के साथ बैठक कर चुके हैं। निर्देश आने के बाद सिविल अस्पताल में कोरोना रोगियों का ट्रीटमेंट, डिलिवरी, बाल रोगियों का इलाज और इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रहेंगी। पीएमओ डॉ. संजीव ग्रोवर ने बताया कि कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। अस्पताल में भी रोगियों की भीड़ रहती है। इससे कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा रहता है। स्वास्थ्यकर्मियों को भी संक्रमित होने का भय है। इसलिए सरकार जल्द गैर जरूरी सेवाएं बंद कर सकती है। अस्पताल में कोविड रोगियों के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। आईसीयू वार्ड तैयार कर लिया गया है। 15 वेंटिलेटर लगाए गए हैं और कोविड रोगियों के लिए 98 बेड लगाए गए हैं। 54 बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई है।
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीतने के बाद लोग मोटापे और अवसाद के शिकार होने लगे हैं। इसके अलावा अस्थमा, बदन दर्द और अवसाद के मरीज भी बढ़े हैं। सिविल अस्पताल में इसके लिए पोस्ट कोविड सेंटर बनाया गया है। हर रोज सेंटर में 10-15 ओपीडी हो रही हैं। सेंटर की इंचार्ज डॉ. अनुराधा ने बताया कि मोटापे और अवसाद के मरीजों की काउंसलिंग की जा रही है। उन्हें फिजियोथेरेपी, योग, अभ्यास और खानपान से संबंधित जानकारी देने के साथ-साथ मानसिक तनाव से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं। अन्य मरीजों को भी बीमारी से उबरने के लिए सलाह दी जा रही है। डाक्टरों का कहना है कि हम कोरोना को जागरूकता से ही हरा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कोविड गाइडलाइन का पालन करते रहे, ताकि सभी सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed