फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   only one hour, two thousand led bulb, send, bijli nigam, panipat, harayana

बिजली निगम ने एक घंटे में दो हजार एलईडी बल्ब बांटी, शाम तक साढ़े पांच हजार

Fri, 06 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 06 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
 गोहाना रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय पर निगम की ओर उजाला स्कीम के तहत एलईडी बल्ब देेने के लिए उपभोक्ताओं के लिए लगाए गए चार कांउटर पर एक घंटे के अंदर करीब दो हजार एलईडी बल्ब बांटे गए।
विज्ञापन


एलईडी बल्ब को लेकर उपभोक्ताओं में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। बिजली निगम की ओर से 75 रुपये प्रति बल्ब की दर से करीब पांच हजार चार सौ एलईडी बल्ब बांटे गए।
विज्ञापन

वीरवार को बिजली कार्यालय पर एसई एके रहेजा ने एलईडी बल्ब काउंटर का शुभारंभ किया।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता एलईडी बल्ब का प्रयोग करने से सालाना एक बल्ब पर डेढ़ सौ से ढ़ाई सौ रुपये की बचत कर सकता है। एक बल्ब सालाना 100 रुपये की बिजली खर्च होती है वहीं एलईडी बल्ब लगाने से 20 रुपये की बिजली खर्च होती है। इससे उपभोक्ताओं को लाभ होगा और बिजली की खपत भी कम हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली मिल सकेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं को घरों में एलईडी बल्ब प्रयोग करने की अपील की। इस अवसर पर उजाला स्कीम हरियाणा के नोडल अधिकारी नितिन भट्ट, एक्सईएन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एलईडी बल्ब की तीन साल की वारंटी
नोडल अधिकारी नितिन भट्ट ने बताया कि उपभोक्ता एलईडी बल्ब का प्रयोग करेंगे तो बिजली बिल कम आएगा। जिससे उन्हें फायदा होगा। एक एलईडी बल्ब की तीन साल की वारंटी है। उपभोक्ता किसी भी समय निगम में आकर बल्ब बदलवा सकता है। उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिले में काउंटर खोलेगें जाएगें ताकि एलईडी बल्ब बदलवाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

एसडीओ कार्यालय पर उपभोक्ता ले सकते है एलईडी बल्ब
बिजली निगम द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एलईडी बल्ब सभी एसडीओ कार्यालय पर देने की सुविधा मुहैया करा दी है। कल से उपभोक्ता एसडीओ कार्यालय पर एलईडी बल्ब ले सकते है।

एक उपभोक्ता को दस बल्ब, साथ किराएदार भी ले सकते है बल्ब
उजाला स्कीम के तहत एक उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक दस एलईडी बल्ब ले सकता है। इसके लिए उसे बिजली बिल साथ लाना अनिवार्य है। वहीं किराएदार भी योजना के तहत एलईडी बल्ब ले सकता है, लेकिन किराएदार को आईडी प्रूफ आधार कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, राशन कार्ड इनमें से एक आईडी देनी जरूरी है।  



प्रदेश के 10 जिलों में एलईडी बल्ब किए जा रहे वितरण
उजाला स्कीम हरियाणा के नोडल अधिकारी नितिन भट्ट ने बताया कि प्रदेश में गुडग़ांव, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकूला, करनाल, हिसार, भिवानी, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, सोनीपत में एलईडी बल्ब बांटे का काम करीब एक महीने से शुरू किया गया है। अब पानीपत में भी उपभोक्ताओं को सब्सीडि पर एलईडी बल्ब बांटने शुरू किए गए है। इससे काफी हदतक बिजली की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed