फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Only claims of development were made, withdrawals stalled

नपा का दो साल का कार्यकाल पूरा: विकास के हुए सिर्फ दावे, ठप हो गई निकासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Only claims of development were made, withdrawals stalled
समालखा। नगर पालिका के चुनाव को दो वर्ष का समय 23 जून को पूरा हो चुका है और सात जुलाई को भाजपा प्रत्याशी अशोक कुच्छल ने चेयरमैन पद की शपथ ली थी। इसके बाद उन्होंने शहर के विकास को लेकर बड़े-बड़े वादे करते हुए अपना विकास का प्लान बताया था लेकिन दो साल बीत जाने के बाद शहर में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। स्वयं नपा चेयरमैन अशोक कुच्छल कहते हैं कि अधिकारी उनकी सुनते नहीं हैं और विकास को लेकर उन्हें भी सरकार द्वारा लगाए जा रहे समाधान शिविर में अपनी शिकायत देेनी होगी।
विज्ञापन


बॉक्स

निकासी में फेल
करीब दो साल पहले कुच्छल ने शहर की निकासी व्यवस्था को लेकर कहा था निकासी की समस्या से निजात दिलाई जाएगी और तकनीकी टीम से सर्वे कराया जाएगा लेकिन शहर में निकासी की हालत बद से बदतर हो गई है। पानीपत सर्विस लेन पर तो नगरपालिका का अपना नाला तक नहीं है और बिजली की केबल बिछाने के लिए बनाई गई ट्रंच में गंदा पानी डाला जा रहा है। राजीव काॅलोनी के लोग कई सालों से निकासी की समस्या को झेल रहे हैं प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सुनने वाला कोई नहीं। यही हालात शहर की कई कालोनियों की है। बरसात के समय तो पुरानी गुड़ मंडी, खटीक बस्ती, माता पुली रोड, पुराना बस अड्डा झील का रूप ले लेता है। रेलवे रोड के नालों पर दुकानदारों द्वारा कब्जे से नालों की सफाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बॉक्स

सार्वजनिक शौचालय व यूरिनल नहीं लगे
अशोक कुच्छल ने शहर में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के साथ ही यूरिनल लगाने की बात भी कही थी लेकिन वर्षों पुरानी इस मांग को पूरा नहीं किया जा सका। रेलवे रोड पर अतिक्रमण से लगने वाले जाम से बचने के लिए पीली पट्टी लगाने का प्लान चेयरमैन ने बनाया था। रेहड़ी वालों और वाहन चालक उसके पीछे अपनी रेहड़ी व वाहन खड़ा कर सकेंगे लेकिन ये योजना भी ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
नहीं लगे सीसीटीवी-
शहर के मुख्य बाजारों में सीसीटीवी व स्ट्रीट लाइटें लगाने की व्यवस्था को लेकर भी चेयरमैन ने वादा किया था लेकिन शहर में सीसीटीवी नहीं लग सके और वार्डों में कुछ स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत जरूर हुई है जो नाकाफी है। उन्होंने 30-40 फीट वाले रोड पर 20-20 फीट की दूरी पर पौधे लगाने की बात भी कही थी जो नहीं लगे। चेयरमैन ने ऑटो व मैक्सी को विभिन्न गांवों की तरफ जाने वाले लिंक रोड पर खड़ा करने की व्यवस्था को लेकर अपना प्लान बताया था लेकिन ऑटो और मैक्सी पुराने बस अड्डे पर सडक़ पर ही खड़े रहते हैं और जाम का कारण बनते हैं।



बॉक्स
समाधान शिविर में करेंगे शिकायत

इस पर चेयरमैन अशोक कुच्छल ने कहा कि विकास कार्यों की प्लानिंग को लेकर वे कई बार अधिकारियों से मिलकर बात कर चुके हैं लेकिन नगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारी उनकी नहीं सुनते। कोई उनका साथ नहीं देता। चेयरमैन ने कहा कि जल्द ही वह शहर के विकास कार्यों और समस्याओं को लेकर सरकार द्वारा लगाए जा रहे समाधान शिविर में अपनी शिकायत लेकर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed