फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Only 344 applications were received in the district under Inspire Award Scheme.

Panipat News: इंस्पायर अवार्ड योजना में जिले में हुए मात्र 344 आवेदन, लक्ष्य 1250 का

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
Only 344 applications were received in the district under Inspire Award Scheme.
पानीपत। युवा सोच को नई उड़ान देने के मकसद से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने इंस्पायर अवार्ड की शुरूआत की है। इसके तहत देशभर के सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के मौलिक विचारों और नव प्रवर्तनों के नए यूनिक आइडिया ऑनलाइन मांगे गए हैं। इस प्रतिस्पार्धा में 10 से 15 वर्ष तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं, शिक्षा विभाग की इंस्पायर योजना में आवेदन करने में प्रदेश के कई जिले दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। प्रदेश में पांच जिले ऐसे हैं, जो ग्रीन जोन में हैं, जबकि 11 जिले येलो और छह जिलों में सबसे कम आवेदन आए हैं। योजना में पानीपत जिले में मात्र 344 आवेदन आए हैं, जबकि लक्ष्य 1250 आवेदन का है।
विज्ञापन


विभाग ने जिले के हर खंड को 250 आवेदन करने का लक्ष्य दिया है, मगर अभी तक कई जिलों में 200 आवेदन भी नहीं आए। वहीं, निजी विद्यालय योजना में विशेष रूचि नहीं दिखा रहे। जिले के राजकीय और निजी स्कूलों को इस योजना में 15 सितंबर तक आवेदन करने हैं। इस योजना के तहत निजी और राजकीय स्कूलों से इंस्पायर अवॉर्ड मानक स्कीम के तहत बेस्ट आइडिया को चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार 29 अगस्त तक प्रदेश में 1997 स्कूलों में से 8053 आवेदन ही आए हैं। सभी जिलों में प्रति खंड के हिसाब से 250 आवेदन का लक्ष्य दिया गया है। ऐसे में 29,750 आवेदन होने चाहिए थे। अभी तक कम आवेदन हुए हैं। हर स्कूल से पांच आइडिया चयनित किए जाएंगे। श्रेष्ठ 60 आइडिया का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन होगा। जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह योजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली के अंतर्गत नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की ओर से चलाई गई है। विद्यार्थियों को अपने आसपास घट रही समस्याओं के निदान पर आइडिया देना हैं।

बॉक्स


2013-14 में शुरू हुई थी योजना
यह योजना 2013-14 में शुरू हुई थी। इस योजना के तहत प्रदेशभर के स्कूलों से बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर भाग तो लिया लेकिन आठ साल से देश में टॉप-60 में जगह नहीं बना पाए। योजना के तहत स्कूल से पांच बेस्ट आइडिया चयन कर जिला स्तर पर भेजे जाएंगे। जिला स्तर पर आइडिया चयनित होने पर उस आइडिया को मॉडल का रूप देने के लिए विद्यार्थी को खंड स्तर पर 10 हजार रुपये मिलेंगे। इसके बाद जिला स्तर से आइडिया अगर राज्य स्तर पर चयनित होता है तो विद्यार्थी को 50 हजार रुपये मॉडल के लिए मिलेंगे।


ग्रीन जोन में शामिल जिले-
जिला नामांकन
महेंद्रगढ़ 645
कुरुक्षेत्र 622
सिरसा 589
करनाल 586
हिसार 514

येलो जोन में शामिल जिले-
जिला नामांकन
कैथल 495
भिवानी 480
फतेहाबाद 442
गुरुग्राम 403
पानीपत 344
मेवात 332
चरखी दादरी 331
अंबाला 276
झज्जर 264
फरीदाबाद 257
सोनीपत 257

इन जिलों में आवेदन सबसे कम
जिला नामांकन
जींद 240
पलवल 216
रेवाड़ी 216
रोहतक 188
यमुनानगर 183
पंचकूला 172


वर्जन-1-


इंस्पायर योजना में लगातार जिले से आवेदन बढ़ रहे हैं। इस बार सभी स्कूलों का योजना में भाग लेना अनिवार्य है। जिला स्तर के बाद राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आइडिया चयनित किया जाएगा। 15 सितंबर तक आवेदनों की संख्या को और बढ़ाएगा जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में विद्यार्थी इसमें प्रतिभागिता कर सकें।


-संदीप कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।




वर्जन-2-
इंस्पायर अवार्ड योजना बच्चों के लिए महत्वपूर्ण योजना है। यह अवार्ड विद्यार्थियों के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचारी प्रोत्साहन के लिए दिया जाता है। इसमें पुरस्कार तो मिलता ही है, साथ ही राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित प्रतिभागियों के माॅडल को आईआईटी व एनटीए संस्थानों में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दिखाया जाता है। योजना के माध्यम से प्रतिभावान विद्यार्थियों को राष्ट्र स्तरीय मंच मिलता है।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed