फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One thousand sacks of soil were placed on the banks of the Yamuna embankment

Panipat News: यमुना के तटबंध के किनारे पर मिट्टी के एक हजार कट्टे लगाए

Sat, 09 Aug 2025 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 09 Aug 2025 03:45 AM IST
विज्ञापन
One thousand sacks of soil were placed on the banks of the Yamuna embankment
यमुना में मिट्टी के कट्टे लगाते लोग। संवाद
सनौली। हथिनी कुंड बैराज से बुधवार व वीरवार को छोड़ा गया पानी जिले की सीमा पार करके आगे जा चुका है। यमुना का पानी करीब तीन दिनों तक चेतावनी स्तर के आसपास बह रहा था और वीरवार को पानी चेतावनी स्तर से नीचे आना शुरू हो गया था। वहीं शुक्रवार को यमुना में चेतावनी स्तर से करीब तीन फीट पानी कम हो गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। जेई मोहित के अनुसार कटाव वाले स्थान पर पानी करीब 30 फीट गहरा था और मिट्टी के कट्टे भी पानी में ही अंदर जाते रहे। वहीं शुक्रवार को यमुना में पानी कम हुआ तो जेई मोहित की देखरेख बेलदारों व मजदूरों को साथ लेकर करीब एक हजार कट्टे कटाव वाली जगह पर डलवाए हैं।
विज्ञापन

हालांकि यमुना में कम होने के बाद पानी ने नवादा आर से नवारा पार गांव की तरफ तटबंध के अंदर भूमि का कटाव करना शुरू कर दिया था। इससे यमुना के तटबंध के अंदर कई किसानों के पोपुलर व गन्ने की फसल कटाव होने पर यमुना के पानी में बह गए है। इसी कटाव को रोकने को लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा बेलदारों व मजदूरों से मिट्टी के कट्टे डलवाए गए। सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुरेश सैनी ने बताया कि जेसीबी मशीन व कई ट्रैक्टरों को भी लगाया हुआ है। जिससे कटाव वाले स्थान पर जल्द मिट्टी के कट्टे डाले जा सके। तटबंध थोड़ा बहुत कमजोर लगा तो वहां पर मिट्टी आदि डालकर मजबूत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed