फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   On World Radio Day, RJ Atul taught the youth the tricks of voice modulation and radio journalism.

Panipat News: विश्व रेडियो दिवस पर आरजे अतुल ने युवाओं को सिखाए वॉयस मॉड्यूलेशन और रेडियो पत्रकारिता के गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
On World Radio Day, RJ Atul taught the youth the tricks of voice modulation and radio journalism.
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय रेडियो दिवस के उपलक्ष्य में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से एक विशेष विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। रेडियो वॉयस ओवर आर्टिस्ट आरजे अतुल ने विद्यार्थियों को वॉयस मॉड्यूलेशन और रेडियो पत्रकारिता के गुर सिखाएगा। कॉलेज प्रबंधक समिति के उपप्रधान विरेंद्र शिंगला व कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने मुख्य वक्ता का महाविद्यालय पहुंचने पर पौधा देकर स्वागत किया। उन्होंने जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहल्याण, शिवांक रावल, केशव शर्मा, प्राध्यापिका गजल व सोनू को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी। वीरेंद्र शिंगला ने कहा कि आज का समय सोशल मीडिया का है और जनसंचार के विद्यार्थियों के लिए सोशल मीडिया में ही भविष्य बनाने की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि रेडियो को संचार का सबसे सशक्त और भरोसेमंद माध्यम माना जाता है। वर्तमान में हर आयु वर्ग के व्यक्ति आज भी गाड़ी में जाते समय रेडियो ही सुनना पसंद करते हैं। आरजे अतुल ने अपने कॅरिअर के अनुभवों को साझा किए। उन्होंने रेडियो पर श्रोताओं को बांधे रखने के लिए रिसर्च और स्थानीयता का होना अनिवार्य बताया। पॉडकास्ट और डिजिटल रेडियो के आने से इस क्षेत्र में कॅरिअर के नए द्वार खुले हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लाइव लिंकिंग और प्रेजेंस ऑफ माइंड का अभ्यास कराया। उन्होंने विद्यार्थियों ने सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहल्याण ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed