फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   On Hanuman Janmotsav, traffic will be one-way in the entire market, auto and two-wheelers will also not be able to enter.

Panipat News: हनुमान जन्मोत्सव पर पूरे बाजार में यातायात रहेगा वनवे, ऑटो और दोपहिया वाहन भी नहीं आ पाएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
On Hanuman Janmotsav, traffic will be one-way in the entire market, auto and two-wheelers will also not be able to enter.
पानीपत। हनुमान जन्मोत्सव पर दो अप्रैल को पूरे बाजार में यातायात वनवे रहेगा। इस दौरान ऑटो और दोपहिया वाहन भी नहीं आ पाएंगे। हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा के लिए डीएसपी यातायात सुरेश कुमार ने सोमवार बाजारों में दोनों रूटों का निरीक्षण किया। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान और शोभायात्रा समितियाें के सदस्य उनके साथ रहे। उन्होंने बाजार में दुकानदारों को गली में अतिक्रमण न करने की अपील की और शोभायात्रा के दौरान लापरवाही पर कार्रवाई करने की बात भी कही।
विज्ञापन

डीएसपी सुरेश कुमार सैनी ने दोपहर करीब एक बजे प्राचीन सिद्ध श्री देवी मंदिर से यात्रा रूट का निरीक्षण किया। उनके साथ सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी, दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा, संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शन लाल वधवा और महासचिव गौरव लिखा मौजूद रहे। वे देवी मंदिर से पैदल ही सलारजंग गेट पहुंचे। यहां से इंसार चौक, इंसार बाजार, चौड़ा बाजार, पंचरंगा बाजार, पूर्वीयान घाट, सर्कुलर रोड, अमर भवन चौक, सेठी चौक, कमल फर्नीचर व सनौली रोड सिद्ध श्री कांशिगिरी मंदिर पहुंचे। इसके साथ सिंगला मार्केट, रोशन महल, हलवाई हट्टा, वीरभवन चुंगी से कुटानी रोड श्री अवध धाम मंदिर तक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी रास्तों पर साफ-सफाई की जाएगी। किसी वाहन को यात्रा के दौरान बाजार में नहीं जाने दिया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान बाजार वनवे किया जाएगा। लोगों से अपील है कि इस दौरान अनावश्यक रूप से बाजार में आने से परहेज रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
ये रहेंगे दोनों यात्राओं का रूट-

यात्रा का पहला रूट : यात्रा प्राचीन देवी मंदिर से सलारगंज गेट, श्री गुरुद्वारा रामगढि़या साहब, श्री हिंदू सत्संग मंदिर, रोशन महल, सर्राफा बाजार, हलवाई हट्टा, मेन बाजार, खेल बाजार, वीर भवन चुंगी, वार्ड-11 स्थित वाल्मिकी मंदिर, कुटनी रोड से होती हुए श्री अवध धाम मंदिर में पहुचेंगी।




दूसरी यात्रा का रूट : शोभायात्रा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार में दो भाइयों की दुकान, चौड़ा बाजार, श्री गुरुद्वारा रामगढि़या साहब, इंसार चौक, पचरंगा बाजार, श्री स्वयंभू प्रकटेश्वर हनुमान मंदिर, अमर भवन चौक, सेठी चौक, भीम गोड़ा मंदिर, सनौली रोड से होते हुए श्री सिद्धि बाबा कांशीगिरि मंदिर सनौली रोड पर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed