फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Offensive photo and video of girl viral on social media, case against friend

सोशल मीडिया पर युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल, दोस्त पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Offensive photo and video of girl viral on social media, case against friend
रोहतक निवासी एक युवती की उसी के दोस्त ने आपत्तिजनक फोटो खींच ली और एक वीडियो भी बना लिया। जिनको वायरल करने की धमकी देकर युवती पर पहले संबंध बनाने का दबाव बनाया। युवती ने मना किया तो युवक ने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। युवती ने पुलिस में शिकायत दी तो आरोपी युवक ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में रोहतक निवासी युवती ने बताया कि वह हाल में पानीपत में रहती है और एक कंपनी में काम करती है। उसकी फेसबुक के माध्यम से झज्जर के पुराने स्टैंड के पीछे वाली गली निवासी दीपक से दोस्ती हुई थी। दीपक ने करीब तीन साल पहले उसे मिलने के लिए बुलाया था। उस समय दीपक ने उसकी धोखे से आपत्तिजनक फोटो खींची और वीडियो बना ली। उसने दीपक के साथ बातचीत करनी बंद की तो कॉल कर धमकी देने लगा। दीपक ने संबंध बनाने का दबाव बनाया, उसने मना किया तो फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। दीपक की बात नहीं मानने पर 18 अगस्त को सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब पर उसकी फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। अब युवक कॉल कर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने कहा कि फोटो और वीडियो वायरल होने से उसकी और उसके परिवार की बदनामी हो रही है।
विज्ञापन

युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल की गई फोटो और वीडियो को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed