फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nursing home found running under registered medical store

Panipat News: पंजीयन मेडिकल स्टोर का चलता मिला नर्सिंग होम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Nursing home found running under registered medical store
पानीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल व स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने काबड़ी रोड पर मेडिकल स्टोर में नर्सिंग होम चलाने का भंडाफोड़ किया है। आरोप हैं कि मेडिकल स्टोर का पंजीकरण कराकर मरीजों को इलाज किया जा रहा था। टीम को दो मरीज उपचाराधीन मिले हैं। टीम ने अवैध रूप से चिकित्सा अभ्यास करते पाया है। मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने वीरवार को काबड़ी रोड स्थित गणेश मेडिकोज का औचक निरीक्षण किया। मेडिकल स्टोर संचालक सौदापुर गांव के संदीप मेडिकल स्टोर का पंजीकरण प्रमाण पत्र दिखाया।
विज्ञापन

यह 31 दिसंबर 2027 तक मंजूर मिला। टीम ने जांच की तो दो मरीज उपचाराधीन मिले। टीम ने दोनों के बयान दर्ज किए। जिला ड्रग्स अधिकारी ने मेडिकल स्टोर व साथ लगती दुकान (जिसमें मरीज दाखिल थे) की दवाओं का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान पर एक इंजेक्शन एक्पायरी मिला। इसके साथ प्रयोग की बोतल और निडिल पाई। टीम ने पूछताछ की तो संदीप अवैध रूप से चिकित्सा अभ्यास करते पाए। उनके पास चिकित्सक की डिग्री भी नहीं थी। अधिकारियों ने उनको नोटिस दिया और कॉस्मेटिक अधिनियम अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed