फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Number of passengers increased for Prayagraj, three buses sent

Panipat News: प्रयागराज के लिए बढ़ी यात्रियोंं की संख्या, तीन बस भेजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Number of passengers increased for Prayagraj, three buses sent
पानीपत। महाकुंभ के अंतिम स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण पानीपत रोडवेज डिपो से शनिवार को तीन बसों को रवाना किया गया। वहीं रविवार और सोमवार को भी पानीपत से श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ने से बसों की मांग बढ़ सकती है। रोडवेज विभाग ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह 10 बजे ही प्रयागराज जाने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु बस स्टैंड पर पहुंच गए थे। बस स्टैंड पर प्रयागराज जाने वाले रूट के काउंटर पर दो बसों के यात्री एक साथ खड़े रहे। एक बस काउंटर पर पहुंची तो आते ही पूरी सीट भर गई। इसके बाद काफी यात्री बाहर खड़े रह गए। रोडवेज अधिकारियों ने दूसरी बस को तैयार किया। डिपो से दोपहर 12 बजे दो बसों को एक साथ प्रयागराज के लिए रवाना किया। इसके बाद भी यात्री डिपो पर पहुंचे। डिपो अधिकारियों ने तीसरी बस को दोपहर बाद सवा एक बजे प्रयागराज के लिए रवाना किया। रामकुमार, गोविंद और रामानंद ने बताया कि प्रयागराज में अमृत स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग जा रहे हैं। उनको रोडवेज बस में टिकट और सीट की चिंता सता रही थी। वे सुबह 10 बजे ही बस स्टैंड पर पहुंच गए। यहां टिकट लेकर बस में बैठने के बाद राहत महसूस की। वे 26 फरवरी को शाही स्नान कर लौटेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
रोडवेज डिपो के ड्यूटी इंस्पेक्टर शमशेर मलिक ने बताया कि प्रयागराज के लिए बड़ी संख्या में यात्री बसों के माध्यम से प्रयागराज पहुंच रहे हैं। जिसको लेकर रोडवेज निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर दोपहर के समय तीन बसों को रवाना किया। ये बस रविवार को सुबह चार बजे प्रयागराज संगम में पहुंच जाएंगी। रोडवेज ने मांग अनुसार बस भेजने की तैयारी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed