फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now the clarinets, bands will play, markets and banquet halls are ready.

Panipat News: अब बजेंगी शहनाइयां, बैंडबाजा, बाजार और बेंक्वेट हाॅल तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Now the clarinets, bands will play, markets and banquet halls are ready.
इंसार बाजार में खरीदारी के लिए लगी भीड़। संवाद
पानीपत। मकर संक्रांति के बाद ही शहनाइयां बजनी शुरू हो गई हैं। इस महीने भी 24, 25 और 28 जनवरी को विवाह के अच्छे मुहूर्त हैं। अगले तीन महीने अच्छे मुहूर्त हैं। हालांकि ज्योतिषी फरवरी महीने में शादी के अच्छे मुहूर्त होने की बात कह रहे हैं। इसके साथ बैंडबाजा, बाजार और बेंक्वेट हाॅल में शादी की तैयारी तेज हो गई हैं। खरमास 16 दिसंबर से शुरू हुआ था। इस दौरान सभी मांगलिक कार्य बंद हो गए थे। करीब एक महीने से मांगलिक कार्य खासकर शादी नहीं किए जा रहे थे। प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर के आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि खरमास और शुक्र अस्त होने से साल के शुरुआती दिनों में खरमास (सूर्य धनु राशि में) और शुक्र के अस्त होने से कोई शुभ मुहूर्त नहीं होते। इससे शादियों की शुरुआत थोड़ी देर से होगी।
विज्ञापन


फरवरी के बाद मार्च में अधिक मुहूर्त
फरवरी माह शादियों के लिए शुभ माह रहेगा इसमें 12 शुभ मुहूर्त हैं। फरवरी में पांच, छह, आठ, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26 हैं। मार्च में नौ, दस, 11 को शादी का शुभ मुहूर्त है। अप्रैल में 20, 21, 25, 26, 29 और 30 को शुभ मुहूर्त है। इसके लिए बाजार में रौनक बढ़ने लगी है और लोगों ने पहले ही ज्वेलरी और बेंक्वेट हाॅल की बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बेंक्वेट हॉल की एक महीने पहले ही बुकिंग
सेक्टर-25 सोहम गार्डन के संचालक विनोद जिंदल ने बताया कि फरवरी में शादी के मुहूर्त अधिक हैं, इसके लिए लोगों ने पहले ही बेंक्वेट हाॅल बुक करने शुरू कर दिए हैं। लोग अपने बजट के अनुसार छोटा, बड़ा हाॅल बुक कर रहे हैं। लोग सगाई, शादी के साथ बर्थडे पार्टियों के लिए भी हाॅल बुक कर रहे हैं। लगभग एक महीना पहले हाॅल बुक किए जा रहे हैं क्योंकि शादी शुरू होते ही खाली हाॅल मिलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के लिए ज्वेलरी की बुकिंग शुरू
सिल्वर प्वाइंट के संचालक राजीव सोनी ने बताया कि खरमास में जहां शुभ कार्य वर्जित होते हैं वहीं लोग इस दौरान ज्वेलरी बुक करवा देते हैं क्योंकि उसी समय ज्वेलरी दे पाना मुश्किल होता है। लोग पहले ही अपनी पसंद की ज्वेलरी डिजाइन बुक कर रहे हैं। सोने-चांदी का रेट बढ़ने से अब लोग अपनी क्षमतानुसार कम वजन की ज्वेलरी पसंद कर रहे हैं।

बाजार में सुबह से शाम तक खरीदारी
लोग बाजार में सुबह से देर शाम तक खरीदारी कर रहे हैं। कुछ लोग अपने शहर में ही कपड़े और अन्य सामान की खरीद कर रहे हैं। कुछ लोग कपड़ों की खरीदारी के लिए दिल्ली जाते हैं। इसके साथ दोपहिया के साथ गाड़ियों की बुकिंग शुरू हो गई है। संयुक्त व्यापार मंडल के महासचिव गौरव लिखा ने बताया कि बाजार में खरीदारी लगातार की जा रही है। पहले सर्दी की खरीदारी थी तो अब लोग शादी ब्याह के लिए खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article