फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now technical officers will not do property tax related work

Panipat News: अब संपत्तिकर से जुड़े काम नहीं करेंगे तकनीकी अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Now technical officers will not do property tax related work
पानीपत। अब संपत्तिकर शाखा और संपत्तिकर आईडी से संबंधित काम से निगम की तकनीकी टीम को बदला जाएगा। ये काम केवल क्लर्क या गैर तकनीकी अधिकारियों व कर्मचारियों से कराया जाएगा। संपत्तिकर आईडी के स्वयं सत्यापन जैसे कामों के लिए आउटसोर्स पाॅलिसी का भी सहारा लिया जा सकता है। जिससे शहर में चल रहे विकास कार्याें को गति मिलेगी। तकनीकी टीम के संपत्ति कर के काम में व्यस्त होने से विकास कार्य प्रभावित नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस संबंध में शहरी स्थानीय निकाय की ओर से प्रदेश भर में आदेश जारी किए गए हैं। निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने निर्देश दिए हैं कि संपत्तिकर के स्वयं सत्यापन एवं अन्य कामों के लिए तकनीकी टीम की जगह आउटसोर्स एजेंसी के कर्मचारियों के माध्यम से भी कराया जा सकता है। तकनीकी टीम के इस काम में होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गौरतलब है कि इन आदेशों से संबंधित विभागीय कार्रवाई तो जून माह से चल रही थी लेकिन निकाय की ओर से इसे प्रदेश के सभी नगर निगम, पालिकाओं में 18 सितंबर को भेजा गया है।
विज्ञापन

हालांकि नगर निगम पानीपत में जेई से लेकर एक्सईएन तक को शहर के किसी भी संपत्ति का केवल विकास शुल्क से संबंधित काम ही सौंपा गया है। जो भवन निर्माण शाखा से संबंधित होता है। विशेष तौर पर ज्यादा टैक्स को कम करने के लिए मौके की पैमाइश से लेकर बढ़े विकास शुल्क को घटवाने की फाइलें तकनीकी टीम के पास जाती हैं। ये काम सभी अधिकारियों कर्मचारियों में बांटा गया है। फिलहाल नगर निगम में विकास शुल्क का काम तीन एक्सईएन पर सौंपा गया है। तीनों एक्सईएन में से दो के आठ आठ वार्ड और एक पास 10 वार्ड हैं। इनके एसडीओ भी भी इनकी फाइलों पर अपनी रिपोर्ट करते हैं। फील्ड से आउटसोर्स के जेई मौका रिपोर्ट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, निगम टीम के तकनीकी अधिकारी एवं एक्सईएन, डीटीपी और एटीपी पर नई और विभाजन की प्रॉपर्टी आईडी बनवाने की जिम्मेदारी है। जबकि संपत्तिकर के स्वयं सत्यापन संबंधित काम नॉन तकनीकी स्टॉफ के पास है। जबकि इससे पहले भी नगर निगम की ओर से संपत्तिकर के स्वयं सत्यापन का अभियान चलाया गया था। तब निगम के एक्सईएन तक को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि अब आउटसोर्स के जेई मौका रिपोर्ट करते हैं जो निगम की तकनीकी टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा क्लर्क स्टॉफ ही इस काम को कर रहा है।


नगर निगम के उप निगम आयुक्त अरुण भार्गव का कहना है कि तकनीकी टीम के पास केवल विकास शुल्क से संबंधित काम है। जो भवन शाखा का बनता है। इसके अलावा संपत्ति कर आईडी से संबंधित काम तकनीकी टीम के पास नहीं है। अगर किसी के पास ऐसी जिम्मेदारी है तो सरकार की हिदायत अनुसार काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed