फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now Saundhapur will become the first model village of Panipat.

Panipat News: अब सौंधापुर बनेगा पानीपत का पहला मॉडल गांव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Now Saundhapur will become the first model village of Panipat.
पानीपत।निगम क्षेत्र में शामिल होने के बाद भले ही सौंधापुर के नाम के पीछे गांव शब्द जुड़ा हो लेकिन अब यहां विकास नई तकनीक से होगा। जिससे ये एरिया शहर के मॉडर्न एरिया में से एक बन जाएगा। तकरीबन हर गली में सीवर लाइन बिछाने के बाद निगम अब यहां अंडरग्राउंड पीवीसी पाइपलाइन अलग से बिछाएगा।
विज्ञापन

इस पाइपलाइन के जरिए घरों का गंदा पानी और बरसाती पानी की निकासी कराई जाएगी। इससे खुली नालियां और नाले भूमिगत हो जाएंगे, जिससे सड़कें चौड़ी हो जाएंगी। भूमिगत होने की वजह से नालियों और नालों में ब्लॉकेज की समस्या भी हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। हर 20 मीटर पर निगम एक मैनहोल बनाएगा। जिससे सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

भूमिगत पाइपलाइन होने की वजह से इसमें प्लास्टिक, गोबर या अन्य चीजों से पानी की गति में अवरोध भी उत्पन्न नहीं होगा। इस प्रोजेक्ट पर निगम अधिकारी जुट गए हैं। अनुमान है कि इस पर करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये का खर्च आएगा। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसकी डीपीआर तैयार करवाने के बाद काम को शुरू करा दिया जाएगा। इससे सौंधापुर के करीब तीन हजार लोगों को तो फायदा होगा ही साथ में ये प्रोजेक्ट शहर के लिए मिसाल भी कायम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि वार्ड नंबर 21 के अंतर्गत आने वाला सौंधापुर में भूमिगत पीवीसी की ये पाइपलाइन गोहाना की तर्ज पर बनाई जाएगी। अब तक पूरे शहर में इस प्रोजेक्ट को किसी दूसरी कॉलोनी में लागू नहीं किया गया है। सौंधापुर शहर का पहला गांव होगा, जो निगम के अधीन होने की वजह से यहां निकासी का बड़े स्तर पर प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है।



वर्जन:
सौंधापुर में भूमिगत पीवीसी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। जिससे घरों के अलावा बरसाती पानी की भी निकासी हो सकेगी। इससे सौंधापुर की सड़कें चौड़ी होंगी। निकासी बेहतर होगी। जिससे स्वच्छता के मामले में भी सौंधापुर का नाम चमक सकेगा।

संजीव दहिया, निवर्तमान पार्षद, वार्ड नंबर 21

वर्जन:
इस प्रोजेक्ट को लेकर तैयारी की जा रही है। सौंधापुर में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर काम शुरू कराया जाएगा। जिससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इसके प्लान की तैयारी पूरी करने के बाद जल्द ही टेंडर लगाकर निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।
राहुल पूनिया, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed