फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now ineligible people will not be able to take ration

Panipat News: अब अपात्र नहीं ले सकेंगे राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Now ineligible people will not be able to take ration
पानीपत। अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फर्जी कार्डधारकों को पकड़ने के लिए आगे आया है। विभाग ने अब डिपोधारकों को ही यह काम सौंपा है। इसके लिए डिपोधारकों को प्रति कार्ड 500 रुपये दिए जाएंगे। इससे फर्जीवाडे पर रोक लगाई जा सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लाेगों की सुविधा के लिए एएवाई और बीपीएल राशन कार्ड बनाए थे। इसमें राशन न लेने वाले कार्डधारक भी जुड़ गए थे। ऐसे में सही पात्र राशन से वंचित हो गए थे। काफी प्रयास के बाद भी उपभोक्ताओं के दोबारा से राशन कार्ड नहीं जुड़ पाए थे। अब विभाग ने डिपो संचालकों को ही ये सुविधा दी है कि वे अपने स्तर पर जांच कर इसका डाटा अपलोड करें। सही पाए जाने पर डिपोधारक को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


नागरिक संसाधन सूचना विभाग के मुताबिक डिपोधारकों के स्तर पर राशन कार्डों के संशोधन से संबंधित समस्याओं को ईपीडीएस पोर्टल के माध्यम से दर्ज किया जाना चाहिए। नई व्यवस्था के अनुसार अब ये जांच की जाएगी की बीपीएल या एएवाई राशन कार्ड गलत तो नहीं बनाया गया है। मतलब संबंधित परिवार की वार्षिक आय वास्तव में 1.80 लाख तक सत्यापित की गई। जिससे राशन कार्ड बन गया। दूसरा बिंदू यह होगा कि पात्र लाभार्थी को छोड़ दिया गया है। संचालक यह पड़ताल करेंगे वास्तविक रूप से परिवार के सदस्य एक छत के नीचे रहे रहे हैं। लेकिन लाभ प्राप्त करने के लिए कई परिवारों में विभाजित हो गए हैं। ऐसे मामलों में डिपो धारक दोनों परिवारों की आईडी दर्ज करेगा। पानीपत डिपो होल्डर एसोसिएशन के जिला प्रधान मुकेश उर्फ कन्हैया लाल ने बताया कि सरकार की ओर से उन्हें जो निर्देश दिए गए हैं सभी डिपो होल्डर उसकी पालना करेंगे। वे भी यही चाहते हैं कि पात्र लोगों को राशन मिलें ताकि उन्हें भी कोई परेशानी ना हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे काम करेगा संचालक

हरियाणा एचपीडीएस पर डिपोधारक की यूजर आईडी तैयार की गई है। डिपोधारक संबंधित परिवार की आईडी दर्ज करेगा और दिए गए विकल्प का चयन कर अपनी टिप्पणी दर्ज कर पोर्टल पर सबमिट करेगा। जैसे ही कोई संशोधन डिपोधारक दर्ज करेगा तो ईपीडीसी पोर्टल ऐसे सभी अनुरोध सीआरआईडी टीम को भेजेगा।
जिले में राशन कार्डों की संख्या

एएवाई 11 हजार 471

बीपीएल 2 लाख 12 हजार 913

पानीपत ब्लॉक - एएवाई - 4140 बीपीएल - 110837 कुल - 114977

बाबरपुर - एएवाई- 1210 बीपीएल - 15 हजार 616 कुल 16 हजार 826

इसराना -एएवाई-1217 बीपीएल- 15326 कुल- 16 हजार 545

मतलौडा एएवाई- 1816 बीपीएल- 22 हजार 684 कुल - 24 हजार 500

समालखा एएवाई 3088 बीपीएल 48448 कुल - 51 हजार 536
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed