फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now farmers will get electricity from 10 am to 6 pm

Panipat News: अब सुबह 10 से शाम छह बजे तक किसानों को मिलेगी बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Now farmers will get electricity from 10 am to 6 pm
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने एक बार फिर से खेतों की बिजली सप्लाई में किसानों को राहत दी है। अब किसानों को खेतों में सुबह 10 बजे से लेकर शाम को छह बजे तक बिजली दी जाएगी।
चार दिन पहले शुक्रवार को ही सुबह सात बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक बिजली सप्लाई देने का शेड्यूल बनाया था। बढ़ती ठंड को देखते हुए एक बार फिर से खेतों के एपी फीडरों पर बिजली सप्लाई के शेड्यूल को बदला गया है। इसे लेकर सोमवार को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण ने प्रदेश के 22 जिलों का नया शेड्यूल बनाकर इसे जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इसमें सात जिलों के किसानों को सुबह पांच से दोपहर एक बजे तक, वहीं बाकी 15 जिलों में सुबह 10 से लेकर शाम छह बजे तक बिजली सप्लाई दी जाएगी। ये शेड्यूल प्रदेश के सभी बिजली निगमों को भेजते हुए लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। शेड्यूल के अंतर्गत जिले के सभी कृषि यानी एपी फीडरों पर अब सुबह दस से शाम छह बजे तक बिजली सप्लाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए अब ठंड में अलसुबह खेतों में जाने की जरूरत नहीं होगी। यूएचबीवीएन ने ये निर्देश दिए हैं कि एपी फीडरों पर पूरे आठ घंटे तक निर्बाध बिजली सप्लाई होनी चाहिए। इससे जिले भर के किसानों को बड़ी राहत मिली है।
पहले बिजली निगम जिले भर के किसानों के एपी फीडरों पर दो टाइम टेबल के ग्रुप बनाकर बिजली सप्लाई देता था। जिसमें पहले ग्रुप में सुबह से शाम तक और दूसरे ग्रुप में रात के समय बिजली सप्लाई दी जाती थी। चूंकि अब पारा लगातार गिरता जा रहा है। ठंड ज्यादा होने से किसानों को खेतों में रात के समय सिंचाई करने में परेशानी न हो इसलिए पूरा शेड्यूल बदलकर दो टाइम टेबल बनाते हुए दिन का किया गया है।

बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता धर्मबीर छिक्कारा ने बताया कि अब जिले भर के किसानों को उनके एपी यानी कृषि फीडरों पर निगम सुबह 10 से शाम छह बजे तक सप्लाई देगा। ये शेड्यूल तुंरत प्रभाव से लागू किए जाते हैं। इससे किसानों को ठंड से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed