फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now cancer and heart patients will be studied

Panipat News: अब कैंसर व ह्रदय रोगियों का होगा अध्ययन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
Now cancer and heart patients will be studied
पानीपत। पानीपत में लगातार कैंसर, ह्दय , टीबी, दमा व एनीमिया के मरीज बढ़ रहे हैं। अब स्वास्थ्य विभाग एनीमिया व दमा के बाद कैंसर व ह्दय के रोगियों का भी अध्ययन करेगा। इन रोगों के बढ़ने का कारण जाना जाएगा। मरीज की पूरी हिस्ट्री जांची जाएगी। ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित किया जाएगा, जहां इन गंभीर रोगों के मरीजों की संख्या अधिक है। फिर यह रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यालय के निर्देशों पर इन बीमारियों पर अंकुश लगाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में 300 से अधिक शिविर लगाएगा। शिविर लगने वाले स्थान व उनकी तारीख पर फिलहाल चर्चा की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के पास कैंसर व ह्दय रोगियों का पूरा डाटा नहीं है। विभाग के पास सिर्फ उन ही कैंसर मरीजों का डाटा है , जिन्होंने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से रोहतक पीजीआई में जाने के मुफ्त लाइसेंस बनवाया था। ऐसे लगभग 550 मरीज है। जबकि निजी अस्पतालों के अनुसार जिले में कैंसर रोगियों की संख्या पांच हजार से अधिक है।
विज्ञापन

प्रेम कैंसर इंस्टीट्यूट में हर माह 50 से अधिक मरीजों की कीमो होती है। निजी अस्पतालों के कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार पानीपत में हर चौथा व्यक्ति ह्दय का रोगी है। इसका बड़ा कारण प्रदूषण एवं लाइफ स्टाइल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स



एनीमिया पर अध्ययन के लिए 180 के लिए सैंपल



जिले की झुग्गियों, फैक्ट्रियों व ईंट भट्ठों पर रहने वाली 50-60 प्रतिशत महिलाओं, बच्चों और किशोरों में खून की कमी है। अब एनीमिया के असल कारण जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब एनीमिया के मरीजों पर अध्ययन करेगा। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से 90-90 एनीमिया के मरीजों के रक्त के सैंपल लिए गए हैं। अब डॉक्टर एनीमिया के मरीजों के खान पान, रहन सहन व शरीर की बीमारियों का अध्ययन करेंगे। अध्ययन की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।



वर्जन-



सिविल सर्जन जयंत आहूजा ने बताया कि कैंसर व ह्दय रोग के रोगियों पर अध्ययन होगा। मरीजों की हिस्ट्री जांची जाएगी। यह पता लगाने का प्रयास है कि किन किन क्षेत्रों में यह रोग गंभीर है। इसके अलावा एनीमिया व दमा पर भी अध्ययन शुरू किया गया है। इसके लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से 180 रोगियों के सैंपल लिए गए है। विभिन्न बिंदुओं पर यह अध्ययन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed