फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now a person from America got infected

अब अमेरिका से आया व्यक्ति मिला संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Now a person from America got infected
पानीपत। सिविल अस्पताल पानीपत में टीका लगवाने वालों की लगी हुई भीड़। - फोटो : Panipat
पानीपत। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के आने का भय अब बढ़ गया है। दो दिनों में तीन कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। शुक्रवार को अमेरिका से पानीपत लौटा अंसल निवासी कोरोना संक्रमित मिला है। वह 20 दिसंबर को पानीपत लौटा था। एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर जांच में उसकी रिपोर्ट नेगेटिव थी लेकिन 21 दिसंबर को उसे बुखार आया था। 22 दिसंबर को उसने सिविल अस्पताल में आरटीपीआर जांच कराई तो शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल किया है। उसके माता-पिता व दो भाइयों के भी आरटीपीआर टेस्ट हुए है। कोरोना संक्रमित मिले व्यक्ति का जीना सिक्वेसिंग सैंपल लेकर दिल्ली की सीएसआईआर आईजीआईबी लैब में जांच के लिए भेजा गया है। अब स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट का इंतजार है। इससे पूर्व वीरवार को जगन्नाथ विहार में संक्रमित मिले पिता और पुत्र को भी सिविल अस्पताल में आइसोलेट किया जा चुका है।
विज्ञापन

दूसरी ओर शुक्रवार को विदेश से शहर में 28 लोग लौटे हैं। इन सबको दिल्ली एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। अब तक जिले में विदेश से 675 लोग लोग चुके हैं। इनमें से 650 को विभाग ने ट्रेस कर लिया है। अन्य 25 लोगों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। इस काम में पुलिस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में टीकाकरण के लिए उमड़ रहे लोग
सिविल अस्पताल में टीकाकरण के लिए लोग उमड़ रहे हैं। शुक्रवार सुबह से ही अस्पताल में लाइन लगना शुरू हो गया था। शाम तक यहां पर दो हजार लोगों का टीकाकरण किया गया। अस्पताल में लोगों की बढ़ी भीड़ कोरोना के लिए संजीवनी का काम कर सकती है। व्यवस्था संभालने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से यहां पर चार स्टाफ नर्स व चार सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। अब अस्पताल प्रशासन सिविल अस्पताल में एक और टीकाकरण केंद्र खोलने की योजना बना रहा है।
96 प्रतिशत पात्रों को पहली व 55 प्रतिशत को लगी दोनों डोज
सरकार की सख्ती के बाद अब कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भीड़ जुट रही है। जिले के 9.73 लाख पात्रों में से 9,24,947 लोगों को टीकाकरण की पहली डोज लग चुकी है। ये कुल पात्रों की संख्या का 96 प्रतिशत है। जबकि 5,27,352 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। ये कुल पात्रों की संख्या का 55 प्रतिशत है।
दोनों डोज नहीं तो इन जगहों पर एक जनवरी से प्रवेश बंद
एक जनवरी से दोनों डोज नहीं लेने वालों बस-ट्रेन, बैंक, मैरिज हॉल, होटल-रेस्टोरेंट, सरकारी कार्यालयों, बाजारों, सब्जी मंडी, अनाज मंडी, डिपार्टमेंटल स्टोर, शराब बिक्री केंद्रों, मॉल, शापिंग कॉम्प्लेक्स, सिनेमा हॉल, बाजारों, धार्मिक स्थलों, पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन, एलपीजी सिलेंडर बिक्री केंद्र, शुगर मिल, मिल्क बूथ, राशन डिपो, कॉलेज, पॉलिटेक्निक, जिम, पार्क, व्यायामशाला, सरकारी कार्यालयों में आदि में प्रवेश नहीं मिलेगा।

यूएसए से लौटा व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित मिला है
यूएसए से लौटा व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। उसको सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया है। उसके संपर्क में आने वालों की भी जांच होगी। व्यक्ति के जीनो सिक्वेंसिंग सैंपल भेजे जाएंगे। शुक्रवार को 28 और लोग विदेश से लौटे हैं इनको ट्रेस कर लिया गया है। -डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed