फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Notices issued to 32 house owners on the Lokayukta's orders; people began removing encroachments themselves following public announcements.

Panipat News: लोकायुक्त के आदेश पर 32 मकान मालिकों को नोटिस, मुनादी के बाद खुद अतिक्रमण हटाने लगे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 32 house owners on the Lokayukta's orders; people began removing encroachments themselves following public announcements.
ड्रेन की तरफ दरवाजा बंद करते राज मिस्त्री। सोशल मीडिया
पानीपत। हाउसिंग बोर्ड ने सेक्टर-11 और साईं बाबा चौक क्षेत्र में आवासीय मकानों में अवैध रूप से संचालित की जा रही दुकानों तथा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। लोकायुक्त के सख्त आदेशों के बाद विभाग द्वारा 32 मकान मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के बाद क्षेत्र में मुनादी कराई गई। मुनादी के प्रभाव से कार्रवाई के डर से कई स्थानीय निवासियों और मकान मालिकों ने दुकानों के सामने किए गए अवैध निर्माण और कब्जों को स्वेच्छा से हटाना शुरू कर दिया है। बुधवार को कई मकानों के बाहर लोगों को दीवारें तोड़ते और हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) तथा सड़क किनारे की भूमि से कब्जा हटाते देखा गया।
विज्ञापन

आवासीय क्षेत्रों में नियमों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करना और सरकारी भूमि पर कब्जा करना पूरी तरह अवैध है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हालांकि, निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण न हटाने वाले मकान मालिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी और अवैध ढांचों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी। ईओ इंद्रवेश गुलिया ने बताया कि निर्माणों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed