फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Notice to corporation's cleaning branch if irregularities are found

Panipat News: अनियमितता मिलने पर निगम की सफाई शाखा को को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Notice to corporation's cleaning branch if irregularities are found
पानीपत। नगर निगम आयुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने सोमवार को डाहर गांव स्थित नई शुगर मिल में बने डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां कुछ अनियमितताएं मिलने पर आयुक्त ने सफाई शाखा की टीम को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। आयुक्त ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर इन अनियमितताओं में सुधार नहीं लाया गया तो उन पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन

आयुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि वे डाहर गांव की नई शुगर मिल के कूड़ा डंपिंग स्टेशन पर पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि कूड़ा उठाने वाले गाड़ियां बगैर तिरपाल ढके कूड़ा लेकर डंपिंग स्टेशन पर पहुंच रही हैं। चलती गाड़ियों से उड़ता कूड़ा सड़क पर गिर रहा है। नियमानुसार वहां भी कूड़े की लिफ्टिंग सही तरीके से नहीं हो पा रही है। चूने का भी सही छिड़काव नहीं है। डंपिंग स्टेशन पर कूड़ा अस्त व्यस्त तरीके से फैला हुआ है। इस पर आयुक्त ने अधिकारियों से जवाब तलब कर लिया है। गौरतलब है कि शहर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम जेबीएम कंपनी की ओर से किया जाता है। वहीं, सफाई का काम आईएनडी और पूजा कॉन्सूलेशन कंपनी का है। शहर से कूड़ा उठाने के बाद नई शुगर मिल के डंपिंग स्टेशन पर भिजवाया जाता है। यहां से कूड़ा उठाकर बड़ी गाड़ियों में सोनीपत के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में भेजा जाता है। यहां कूड़े से बिजली का उत्पादन किया जाता है।
विज्ञापन

वर्जन:
डाहर गांव के डंपिगं स्टेशन का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। यहां अनियमितताएं मिलने पर सफाई शाखा को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। आगे भी इसी प्रकार निरीक्षण जारी रहेंगे। जिनमें पहले कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयेंद्र सिंह छिल्लर, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed